{"_id":"d7a85f1621aad4c27e5a8abeec1f8f58","slug":"rape-with-girl-in-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को बुलाया था नौकरी देने, किया रेप","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
युवती को बुलाया था नौकरी देने, किया रेप
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Tue, 17 Dec 2013 11:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी दिलाने के बहाने ग्रेटर नोएडा के परी चौक से 12वीं की छात्रा का अपहरण कर लिया गया। युवती को दनकौर में एक कमरे में बंद करके उसके साथ युवक ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
छात्रा किसी तरह अपहर्ता के चंगुल से मुक्त होकर घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। पीड़ित परिजन के कोतवाली पहुंचने से पहले ही आरोपी के परिजन दबाव बनाने के लिए छात्रा के घर पहुंच गए। घटना बीते शनिवार की है। पुलिस ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बुलंदशहर की एक किशोरी अपनी रिश्तेदारी में दादरी में रहती है। वह ग्रेनो के एक स्कूल में 12वीं की छात्रा है। पांच दिन पहले उसने एक अखबार में नौकरी का विज्ञापन देखा था, जिसमें ग्रेनो में पार्ट टाइम नौकरी का ऑफर था।
विज्ञापन
पढ़ें, तीन हैवानों ने की छात्रा के साथ वारदात
छात्रा ने उक्त विज्ञापन में छपे नंबर पर फोन किया तो युवक ने उसे परी चौक पर बुला लिया।
परी चौक से छात्रा को दफ्तर ले जाने के बहाने युवक दनकौर ले गया और वहां छात्रा को एक कमरे में कैद कर लिया। पहले युवक ने शराब पी और छात्रा को भी शराब पिलाने का प्रयास किया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
युवक छात्रा को कमरे में बंद कर चला गया, लेकिन छात्रा किसी तरह से भाग कर अपने घर पहुंच गई। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित परिजन कासना कोतवाली जाने ही वाले थे कि आरोपी के परिजन वहां पहुंच गए।
पढ़ें, हीरोइन बनने पहुंची, अस्मत लुटा आई
उन्होंने पहले तो माफी मांगी और मामले को रफा-दफा करने का दबाव बनाया, लेकिन परिजन नहीं माने और मामले में सोमवार देर शाम तक पंचायत हुई।