{"_id":"5771ada646efee64332213c986b2b72a","slug":"rape-with-girl-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का ख्वाब, रेप और फिर कत्ल की कोशिश्ा","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
शादी का ख्वाब, रेप और फिर कत्ल की कोशिश्ा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 20 Sep 2013 08:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में शादी का झांसा देकर एक युवक काफी दिनों से एक अपाहिज युवती से दुष्कर्म कर रहा था।
विज्ञापन
युवती ने जब शादी करने की जिद की तो आरोपी ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे घायल कर दिया और बेहोशी की हालत में उसे गंदे नाले में फेंक दिया।
घायलावस्था में युवती को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे एम्स में शिफ्ट किया गया है। पुलिस ने आरोपी को नोएडा से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. पी करुणाकरण ने बताया कि नोएडा की एक प्राइवेट फैक्टरी में काम करने वाले एक युवक ने बिहार के औरंगाबाद से शादी की बात कहकर करीब 15 दिन पहले एक अपाहिज युवती को नोएडा ले आया था।
विज्ञापन
आरोपी ने वहां युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। रविवार को वह युवती को गोविंदपुरी इलाके में अपने एक परिचित के पास ले आया।
यहां पर वह रात को युवती को शौच कराने के बहाने उठाकर जंगल में ले गया और उसके ऊपर चाकू से वार किए। जब युवती बेहोश हो गई तो उसे नाले में फेंक दिया।