{"_id":"6ab447a5ca3a170edc1a0db22c911f8b","slug":"rape-with-five-year-old-girl-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: पांच साल की मासूम से बलात्कार","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
रामपुर: पांच साल की मासूम से बलात्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
Updated Sun, 08 Feb 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के रामपुर में पटवाई थाना क्षेत्र में खेत पर जा रही शुक्रवार की शाम पांच साल की मासूम को गांव के युवक ने बलात्कार किया। परिजनों को बच्ची बेहोशी की हालत में गन्ने की खेत में पड़ी मिली। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ रेप और पाक्सो (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्राम सेक्सुअल आफेंसेज एक्ट) के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पटवाई क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का आरोप है कि उसकी पांच साल की बेटी शुक्रवार की शाम घर के पास जंगल की ओर जा रही थी। इस दौरान गांव का ही युवक उसे पास के ही जंगल में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी युवक बच्ची को बेहोशी की हालत में गन्ने की खेत में डालकर वहां से भाग गया।
विज्ञापन
कुछ देर के बाद आसपास के लोगों ने मासूम को बेहोशी की हालत में पड़ी देखा तो उनके होश उड़ गए। इस दौरान मौके पर गांव के लोग एकत्र हो गए। इस बीच सूचना पर पीड़ित परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद गांव के लोग पीड़ित बालिका को पटवाई थाने ले गए, जहां उसने सारा मामला बताया। बाद में पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आए दिन हो रही रेप की घटनाएं
जिलेभर में आए दिन बलात्कार की घटनाएं हो रहीं हैं। इसका शिकार ज्यादातर किशोरी और बालिकाएं बन रही हैं। इसको लेकर परिवार के लोग दहशत में आ गए है। इससे किशोरियां और बालिकाओं का घर से निक लना दुश्वार हो गया। एक दिन के अंदर रेप होने की दूसरी घटना है।
इससे पहले शाहबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ रेप हुआ था। पुलिस आरोपी को तलाश रही थी कि पटवाई थाना क्षेत्र में एक पांच साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है।