{"_id":"88f302ac579b94d19b3728abafa558a6","slug":"rape-with-call-centre-employee","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोक में शराब मिलाकर किया गैंगरेप","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
कोक में शराब मिलाकर किया गैंगरेप
अमर उजाला/गुड़गांव
Updated Thu, 31 Oct 2013 10:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के एक कॉलसेंटर में काम करने वाली 19 साल की युवती से गैंगरेप की घटना सामने आई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। घटना मंगलवार देर रात की है।
विज्ञापन
गुड़गांव में किराये पर रहने वाली लड़की दिल्ली के एक कॉलसेंटर में काम करती है। मंगलवार रात वह अपनी सहेली की जन्मदिन पार्टी से लौट रही थी।
रास्ते में झाड़सा निवासी युवक दिनेश उर्फ बाबा ने उसे घर तक छोड़ने का प्रस्ताव दिया। दिनेश उसे सेक्टर 46 के एक मकान में ले गया, जहां पहले से उसके दो दोस्त नवीन उर्फ लांडा तथा सहदेव मौजूद थे।
विज्ञापन
युवती का आरोप है कि दिनेश ने कोक में शराब मिलाकर उसे पिला दी। नशे की हालत में तीनों ने उसके साथ रेप किया। युवती ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर महेश्वर दयाल ने बताया कि दिनेश जलविहार कॉलोनी में मोबाइल की दुकान चलाता है। पीड़िता अक्सर उसकी दुकान पर रिचार्ज आदि कराने जाती थी, जिससे दोनों में जान-पहचान थी। दिनेश ने इसी का फायदा उठाया।
आरोपियों ने पूछताछ में वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। नवीन बेरोजगार है। उस पर मारपीट आदि के कई केस दर्ज हैं। तीसरा आरोपी सहदेव दो बच्चों का बाप है। युवती का मेडिकल कराया है, जिसमें रेप की पुष्टि हुई है।