फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   rape with a minor girl in schools after sex education lecture

छात्रा ने ठुकराया ऑफर तो स्कूल में किया रेप

Wed, 26 Nov 2014 01:28 PM IST
Updated Wed, 26 Nov 2014 01:28 PM IST
विज्ञापन
rape with a minor girl in schools after sex education lecture

स्कूल में पढ़ाई के दौरान एक नाबालिग लड़के ने 13 साल की मासूम लड़की को हवस का शिकार बना डाला। उसने स्कूल के ग्राउंड में इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन


मामला नॉर्थ वेल्स के एक स्कूल का है। जहां आरोपी छात्र ने लेक्चर खत्म होने के बाद छात्रा से पूछा था कि क्या वह सेक्स करना चाहेगी? जब छात्रा ने इससे इंकार किया तो उसने उसे ग्राउंड में ही गिरा दिया और फिर रेप किया।
विज्ञापन


इस घिनौनी हरकत के बाद आरोपी ने छात्रा को कहा कि अब तुम जा सकती हो। छात्रा ने इस बारे में किसी से कुछ नहीं बताया। लेकिन लगातार उसे दुखी देखकर स्कूल की नर्स को शक हुआ और उसने उससे कारण जानना चाहा तो मामला खुल गया। जिसके बाद स्कूल ने पुलिस को सूचना देकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आरोपी यौन अपराधियों की लिस्ट में शामिल

rape with a minor girl in schools after sex education lecture

डेली मेल के मुताबिक, आरोपी छात्र की उम्र महज 15 साल है। नॉर्थ वेल्स की एक अदालत में पेशी के बाद जज ने उस पर रेफरल ऑर्डर लागू कर दिया है साथ ही उसे 30 महीने के लिए यौन अपराधियों की लिस्ट में भी शामिल किया गया है।

घटना सामने आने के बाद वहां के शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इसकी जांच के लिए एक टीम गठित की है।

स्कूल के प्रवक्ता ने बताया कि मामला सामने आने के तुरंत बाद इसे पुलिस के पास भेज दिया गया। स्कूल में आगे से ऐसी घटनाएं रोकने के लिए भी कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।

दरअसल, इस मामले का खुलासा घटना के करीब एक साल बाद हुआ है। जब स्कूल नर्स ने बच्ची को दुखी हालत में देखा तो उसे कुछ शक हुआ। उसने बच्ची से पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया। आरोपी छात्र को अब बाल सुधार गृह में रखा गया है और वह उस इलाके से बहुत दूर कर दिया गया है।

डांस टीचर ने छात्राओं से बनाए संबंध, लगा बैन

rape with a minor girl in schools after sex education lecture

वहीं, मैनचेस्‍टर में एक डांस टीचर पर दो छात्राओं से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगने के बाद उस पर बैन लगा दिया गया है।

22 वर्षीय डांस टीचर ने दो छात्राओं के साथ संबंध बनाए थे। इनमें से एक के ‌परिजनों को उनकी निर्वस्‍त्र तस्वीर मिली तो उन्होंने आरोपी के खिलाफ शिकायत कर दी।

आरोपी डांस टीचर जॉन बोरानी को योन अपराधियों की लिस्ट में शामिल कर दिया गया है इसके चलते अब वह बच्चों से मिल भी नहीं पाएगा।

हालांकि कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान यह सबूत दिया गया कि दोनों छात्राओं ने अपनी मर्जी से उसके साथ संबंध बनाए थे लेकिन उनकी उम्र कम होने के कारण टीचर फंस गया और उसे सजा हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed