छात्रा से रेप कर वाट्सएप पर भेजा वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी या नौकरी का झांसा देकर लड़कियों के साथ बलात्कार करने के मामलों में बढ़ते जा रहे है। यह घटना मेरठ के शताब्दी नगर की है।
यहां एक छात्रा को नौकरी का झांसा देकर मोदीनगर के एक युवक ने नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार किया और उसका वीडियो भी बना लिया।
उस युवक का दुस्साहस देखिए कि उसने बलात्कार की वीडियो उस पीड़ित लड़की के वाट्सएप पर भी डाल दी।
वीडियो छात्रा तक पहुंची तो उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
खाली मकान में ले जाकर किया रेप, बनाया MMS
परतापुर के शताब्दीनगर की रहने वाली छात्रा इंटरमीडिएट में पढ़ रही थी। इसी बीच उसकी मुलाकात मोदीनगर निवासी शिवकुमार से हुई।
शिवकुमार ने छात्रा को नौकरी दिलाने का झांसा देकर मोदीनगर बुला लिया। इसके बाद बिशोखर कॉलोनी के एक खाली मकान में ले जाकर नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई।
इसके बाद उसके साथ रेप किया और उसका वीडियो बना डाला। होश में आने के बाद आरोपी उसे शताब्दी नगर के गेट पर छोड़कर फरार हो गया।
उसने छात्रा को धमकी दी कि यदि इस मामले का खुलासा परिजनों के सामने किया तो जान से मार दिया जाएगा।
रेप की वीडियो को इंटरनेट पर डालने की दी धमकी
छात्रा परिजनों से पूरे मामले को छिपाती रही। मगर सोमवार को उस समय मामले का खुलासा हुआ, जब आरोपी युवक ने छात्रा को दोबारा अपने पास बुलाने के लिए कॉल की।
छात्रा ने आने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने छात्रा के मोबाइल पर वाट्सएप के जरिए उसके साथ हुए रेप की वीडियो भेज दी। साथ ही छात्रा को धमकी दी कि वह नहीं आई तो रेप की वीडियो को इंटरनेट पर डालकर उसे बदनाम कर देगा। इसके बाद ही छात्रा ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की ठान ली।
छात्रा ने पूरे मामले की जानकारी थाने जाकर दी, वहां महिला कांस्टेबलों ने छात्रा से पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस मेडिकल कराने के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।