{"_id":"6ebb8d86b4811acb9e21a231d4797792","slug":"rape-victim-woman-in-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: रेप की शिकार महिला पर थाने में 'जुल्म'!","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
यूपी: रेप की शिकार महिला पर थाने में 'जुल्म'!
अमर उजाला, जौनपुर
Updated Thu, 12 Dec 2013 01:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में जलालपुर के एक गांव में दुष्कर्म की शिकार एक महिला को बयान लेने के नाम पर दो दिन से महिला थाने में बैठाया गया है, जबकि जिम्मेदार अफसर ऐसी किसी भी जानकारी से ही इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को पीड़ित महिला के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन महिला को थाने में ही बैठाए रखा गया है।
परिवार वालों ने जब महिला को घर ले जाने की इजाजत मांगी तो उन्हें मना कर दिया गया। कहा गया कि अभी बयान नहीं हुआ है। हालांकि घटना वाले दिन ही महिला का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया था।
विज्ञापन
पढ़ें, प्रेमी ने 6 साल तक प्रेमिका से किया रेप
विज्ञापन
बुधवार को महिला सिपाही फिर उसे लेकर जिला अस्पताल गई। वहां उसका एक्स-रे कराया गया। उधर, जांच अधिकारी गुरुचरण पांडेय का कहना है कि दुष्कर्म पीड़ित महिला का बयान लेने के लिए महिला अधिकारी होनी चाहिए। मैं बयान नहीं ले सकता।
महिला थाना प्रभारी रंजना सचान छुट्टी पर चल रही हैं। इस बाबत जब एसपी सिटी डा. श्रीपति मिश्रा से पूछा गया तो उनका कहना था कि मुझे घटना की जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी कि किन परिस्थितियों में महिला को दो दिन से थाने में बैठाया गया है।
पढ़ें, मां को बंधक बनाया, बेटी से किया गैंगरेप
महिला संगठन से जुड़ी रेनू सिंह ने बताया कि इस बाबत डीएम से बात हुई है। उन्होंने जांच कराने का आश्वासन दिया है। गुरुवार को महिला मोर्चा के लोगों को इकट्ठा कर आला अधिकारियों से इस मुद्दे पर मुलाकात की जाएगी।