फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   rape victim thrown in canal in up

मुलायम के गढ़ में रेप पीड़िता को दी तालिबानी सजा

Sat, 14 Jun 2014 02:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मैनपुरी
ब्यूरो/अमर उजाला, मैनपुरी Updated Sat, 14 Jun 2014 02:03 PM IST
विज्ञापन
rape victim thrown in canal in up

उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म और हत्या जैसे अपराधों का शिकार हो रही लड़कियों पर अत्याचार के मामले में शुक्रवार को संभवत: अबतक की सबसे क्रूर कड़ी जुड़ गई। मैनपुरी के औंछा क्षेत्र में दुष्कर्म के कारण गर्भवती हुई किशोरी को जो सजा दी गई उसे सुनकर लोगों के कलेजे कांप गए।

विज्ञापन


कोई और नहीं, यह सजा उसे उसकी मां और मामा ने दी जिन पर दुष्कर्मी को दंड दिलाने की जिम्मेदारी थी। उन्होंने जान से मार देने की नीयत से किशोरी के हाथ-पांव बांधकर नहर में फेंक दिया। पूरी रात वह मौत से जूझती बहती रही। सुबह तकरीबन 30 किलोमीटर दूर उसे गांव के लोगों ने बचाया।

विज्ञापन

रेप के बाद मिली धमकी से थी आतंकित

rape victim thrown in canal in up

औंछा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह गांववालों ने एक किशोरी को निचली गंगा नहर (बेवर ब्रांच) में बहता देख बाहर निकाला। लगभग 17 साल की इस किशोरी के हाथ-पैर बंधे थे। उसने वहां बुलाई गई पुलिस को घटना की जानकारी दी।

फीरोजाबाद में जसराना के एक गांव की रहने वाली किशोरी ने जो बताया उसके मुताबिक चार माह पूर्व वह अपने मौसी के गांव गई थी। वहां जन्मदिन का कार्यक्रम था।

उसी दिन देर शाम जब वह शौच के लिए खेत गई तो एक अज्ञात युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी धमकी से इतनी आतंकित हुई कि होंठ सी लिए। तीसरे दिन वह घर लौट आई। बाद में उसे पता चला कि वह गर्भवती हो गई है। अपनी मां से भी बताने की उसमें हिम्मत न थी। कोई चारा न देख उसने एक हफ्ता पूर्व मां को यह सब बताया।

थाने में हुआ युवती का गर्भपात

rape victim thrown in canal in up

मां ने उसकी बुआ और मामा से क्या परामर्श किया, उसे पता नहीं। लेकिन गुरुवार की सुबह मामा बाइक से गांव आया। वह किशोरी और मां को बाइक से पाढ़म बाजार ले गया। फिर नहर की पटरी पर सुनसान जगह उसके हाथ-पैर बांध दिए। वह निर्दोष होने की गुहार लगाती रही, लेकिन मां और मामा ने उसको नहर में फेंक दिया। पूरी रात नहर में बहने के कारण उसकी हालत बिगड़ गई।

पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराने के साथ घरवालों को भी सूचना भेजी। देर शाम समाचार दिए जाने तक परिवार के लोग औंछा नहीं पहुंचे थे। थाना औंछा लाई गई किशोरी से एसडीएम सदर एसएन यादव और सीओ कुरावली सुरेशवीर सिंह ने पूछताछ की। सीओ ने बताया कि थाने में उसका गर्भपात हो गया।

सूचना के बाद भी परिवार के लोग थाने नहीं आए हैं। जसराना पुलिस को जानकारी दे दी गई है। रिपोर्ट किशोरी की शिकायत के आधार पर दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed