फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   rape victim kills herself in chattisgarh

गैंगरेप पीड़िता ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी पूरी व्यथा

Sat, 30 Jan 2016 01:47 PM IST
Updated Sat, 30 Jan 2016 01:47 PM IST
विज्ञापन
rape victim kills herself in chattisgarh

छत्तीसगढ़ के भिलाई में दो पुलिस कर्मियों और एक डॉक्टर पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली युवती ने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक महिला ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसे नहीं लगता है कि उसे न्याय मिलेगा। बता दें कि बीते साल जनवरी 2015 में डॉक्टर गौतम पंडित और दो कांस्टेबल सौरभ भक्त और चंद्र प्रकाश पांडेय पर महिला से कथित तौर पर रेप करने का एक मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने मामले को बलात्कार की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज कर लिया जिसके बाद दोनों पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया और डॉक्टर ने आत्मसमर्पण कर दिया। फिलहाल तीनों आरोपी जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

तीनों आरोपिय़ों को बताया जिम्मेदार

rape victim kills herself in chattisgarh

पुलिस के अनुसार सुसाइड नोट में महिला ने इन तीनों आरोपियों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है और उसने लिखा है कि उसे न्याय मिलने की उम्मीद नहीं बची थी।

महिला का आरोप है कि जब वो सुपेला के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती थी, तभी उसके साथ बलात्कार किया गया था। पुलिस के मुताबिक जब वह अस्पताल में भर्ती थी तो कॉलेज में छात्रा भी थी वह जून 2014 में अपने चेहरे का इलाज कराने के लिए आई थी।

पुलिस के मुताबिक इस गैंगरेप को आरोपियों ने फिल्माया भी और जब वो अस्पताल से चली गई तब भी वे उसे ब्लैकमेल करते थे और फिर उसका गैंगरेप भी करते थे। बीते गुरूवार पीड़िता अपने कमरे में लटकती हुई पायी गई जब पुलिस कर्मी उसे समन देने आए थे, जिसके तुरंत बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके मामले की अगली सुनवाई 2 फरवरी को होनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed