फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   rape victim commits suicide in palwal

रेप के बाद हुई जेल, फिर भी नहीं छोड़ा

Thu, 17 Oct 2013 12:40 PM IST
अमर उजाला, पलवल
अमर उजाला, पलवल Updated Thu, 17 Oct 2013 12:40 PM IST
विज्ञापन
rape victim commits suicide in palwal

पुलिस ने एक युवक को एक लड़की से रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया तो वह कुछ दिन बाद जमानत पर जेल से बाहर आ गया। फिर वह रेप पीड़िता को रोज ताने मारने लगा।

विज्ञापन


वह उसके तानों से तंग आग गई थी। वह घुट-घुटकर जीने को मजबूर थी। उसने बुधवार को एक आत्मघाती फैसला कर लिया। फैसला था खुदकुशी का।

पुलिस ने लड़की के परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तार नहीं हो सकी है। घटना हरियाणा के पलवल जिले की है।
विज्ञापन


साल भर पहले किया था रेप
पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक बिट्टू ने 18 अगस्त, 2012 को एक लड़की से रेप किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया था। बाद में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी कुछ दिन बाद जेल से जमानत पर छूटकर गांव आ गया। वह पीड़ित लड़की को परेशान करने लगा। उसके तानों से पीड़िता कई दिन से मानसिक तनाव में थी। बुधवार सुबह आरोपी ने पीड़िता पर फिर फब्तियां कसीं।


इससे तंग आकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

चांदहाट थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश में कई जगह छापेमारी की गई लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed