{"_id":"88028bbd38df4e0108f8fa6cd9b97d81","slug":"rape-victim-bsp-mp-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप पीड़िता को सांसद धनंजय से खतरा","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
रेप पीड़िता को सांसद धनंजय से खतरा
अमर उजाला/ दिल्ली
Updated Fri, 15 Nov 2013 08:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद पर रेप का आरोप लगाने वाली 42 वर्षीय महिला ने अपनी और बच्चों की जान को खतरा बताया है। पीड़िता का आरोप है कि तीन दिन से कोई उसके मोबाइल पर जुबान बंद रखने की धमकी दे रहा है।
इतना ही नहीं मंगलवार को दफ्तर जाते समय नीली बत्ती लगी स्कॉर्पियो ने उनकी कार को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद से वह और उसका परिवार डरा हुआ था।
पीड़िता के मुताबिक, बुधवार को जब वह मामले की शिकायत करने पहुंची तो कोई उसकी बात पर यकीन करने को तैयार नहीं हुआ। उससे लंबी पूछताछ के बाद ही देर रात को पांडव नगर पुलिस मामला दर्ज करने का तैयार हुई।
पीड़िता ने बताया कि नौकरानी की हत्या के मामले में सांसद व उसकी पत्नी के फंसने के बाद उसकी हिम्मत बढ़ी। इस बात को जब उसने अपने पति को बताया तो उसने शिकायत करने से मना किया।
विज्ञापन
पीड़िता के मुताबिक, पिछले वर्षों में जब भी उसने सांसद के खिलाफ शिकायत करने का प्रयास किया तो उसके पति ने उसे रोक दिया। पीड़िता का आरोप है कि या तो उसका पति सांसद से डरता है या फिर वह उससे मिला हुआ है।
धनंजय आया था फ्लैट पर
पीड़िता ने बताया कि 28 अक्तूबर देर रात को धनंजय सिंह उसके फ्लैट पर आया था। सांसद ने जोर-जोर से दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला।
काफी देर दरवाजा खटखटाने के बाद वह गाली गलौच करके चला गया। पीड़िता के मुताबिक, जागृति से शादी होने के बाद पहली बार वह मयूर विहार उसके फ्लैट पर आया था।
मेरी सच्चाई की गवाही देंगे बच्चे
पीड़िता का कहना है कि उसके आरोपों की सच्चाई की गवाही उसके आठ और दस साल के बच्चे देंगे। उसके पति की गैर मौजूदगी में सांसद जब घर आता था तो उस समय उसका बड़ा बेटा थोड़ा समझदार था। वह धनंजय को जानता है। पीड़िता ने कहा कि जरूरत पड़े तो पुलिस उसके बच्चों से पूछ सकती है।
रेप मामले में ली जाएगी कस्टडी
पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल कराया। पूर्वी जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। तथ्यों के आधार पर पुलिस धनंजय सिंह की पुलिस कस्टडी लेगी।