{"_id":"fd67e1f1ecb5a7d63bb8d18a05cd2018","slug":"rape-victim-ate-the-poison-out-of-the-sp-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता ने एसपी ऑफिस के बाहर खाया जहर","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
दुष्कर्म पीड़िता ने एसपी ऑफिस के बाहर खाया जहर
अमर उजाला, मैनपुरी
Updated Wed, 04 Dec 2013 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने दुष्कर्म के मामले की रिपोर्ट मारपीट की धाराओं में दर्ज कर ली। न्याय मिलने की उम्मीद धूमिल होने से निराश पीड़ित किशोरी ने बुधवार को एसपी कार्यालय के बाहर विषाक्त पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
किशोरी के अचेत होने पर हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में एसपी ने थानाध्यक्ष को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
थाना करहल क्षेत्र निवासी पीड़िता कक्षा 11 की छात्रा है। वह बुधवार को शिकायती पत्र लेकर एसपी कार्यालय पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एसपी से मुलाकात होने से पहले ही उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया। किशोरी के पास से शिकायती पत्र भी मिला।
विज्ञापन
होश में आने पर किशोरी ने पुलिस को बताया कि 15 नवंबर को उसके गांव के हेमंत पाल नामक युवक और उसके साथी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
किशोरी का आरोप है कि उसने करहल थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस ने मारपीट में रिपोर्ट दर्ज कर ली। वह मानसिक तनाव में आ गई। न्याय मिलने की उम्मीद नहीं दिखी तो उसने जान देने की कोशिश की। पुलिस की सूचना पर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए थे।