फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Rape in Up

उफ! ऐसी दरिंदगी पर कांप जाएगी आपकी रूह

Thu, 28 Aug 2014 03:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Thu, 28 Aug 2014 03:10 PM IST
विज्ञापन
 Rape in Up

यूपी में बेटियों से दरिंदगी की खबरें तो अब आम हो गई है लेकिन कभी-कभी ऐसी घटनाएं रूह कंपा देती है। ऐसी ही एक घटना इलाहाबाद से आ रही है। पुलिस लाइन के पुराने अस्पताल में 10 वर्ष की मासूम के साथ दरिंदगी का आरोप है। शिकायत लड़की की मां ने की है और आरोप बच्ची की फुफेरी बहन पर है।

विज्ञापन


बच्ची की मां का आरोप है कि फूफेरी बहन ने बेटी के साथ अश्लील हरकत की और विरोध करने पर उसके प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाल दी। फूफा रामवीर पर भी उसके शरीर के ऊपरी हिस्से को छूने का आरोप है। पुलिस लाइंस में सफाईकर्मी रामवीर विकलांग है।
विज्ञापन


बच्ची के घरवालों ने बृहस्पतिवार देर रात कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर बच्ची का मेडिकल कराया लेकिन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची के पिता एसआरएन अस्पताल में पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मी हैं। उसके छह बच्चों में सबसे छोटी बेटी अपनी मां और दादी के साथ रक्षाबंधन पर पुलिस लाइन में रामवीर के घर गई थी। वह वहीं रुक गई। 19 अगस्त को उसे बुआ एसआरएन अस्पताल परिसर स्थित उसके घर में छोड़ गई।

प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डालने का आरोप

 Rape in Up

बच्ची की मां के मुताबिक वह काफी तकलीफ में थी और बैठ भी नहीं पा रही थी। जब मां ने पूछा तो उसने बताया कि 18 अगस्त की रात 17 वर्षीय फूफेरी बहन ने उसे कमरे में बंद कर लिया और कपड़े उतार दिए। वह उससे अश्लील हरकत करने लगी तो उसने विरोध जताया।

इस पर बहन ने उसके गुप्तांग में लकड़ी डाल दी और कहा कि किसी को बताया तो बहुत मारेगी। अगले दिन फूफा रामवीर ने उससे कपड़ा पहनाने को कहा। रामवीर के शरीर का बायां हिस्सा काम नहीं करता। आरोप है कि रामवीर ने कपड़ा पहनाने के दौरान उसके साथ अश्लील हरकत की।

21 अगस्त की रात परिवार वालों ने रामवीर और उसकी बेटी के खिलाफ मारपीट तथा छेड़खानी की धाराओं में मुकदमा दर्ज करवा दिया। पुलिस ने डफरिन अस्पताल में बच्ची का मेडिकल करवाया। मेडिकल में ऐसा कुछ नहीं निकला जिससे यह साबित हो कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट के साथ कोई हरकत हुई हो।

पुलिस ने बेली में एक्सरे भी करवाया। बच्ची की मां का आरोप है कि उसे रक्तस्राव हुआ था लेकिन मेडिकल जांच में ऐसा कुछ नहीं निकला। मामले की जांच एसआई अमृता सिंह को सौंपी गई है। एसएसआई एमपी सिंह ने बताया कि मेडिकल में प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डालने के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।

दो किशोरियों के साथ हैवानियत की कोशिश

 Rape in Up

वहीं, दो किशोरियों के साथ हैवानियत की कोशिश की गई। घूरपुर इलाके में 11वीं की एक छात्रा (17) अपने तीन साल के भतीजे के साथ दिन में कुछ खरीदारी के लिए निकली थी। वह दुकान पर पहुंची तो दुकानदार और उसका दोस्त मौजूद थे।

दुकानदार के दोस्त ने छात्रा से उसका भतीजा गोद में ले लिया और घुमाने के नाम पर उसे वहां से लेकर चला गया। आरोप है कि इसी बीच दुकानदार छात्रा को घसीट ले गया और छत पर ले जाकर दुराचार का प्रयास करने लगा। चीख मची और लोग पहुंच गए।

भीड़ ने दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी। शुक्रवार को तहरीर दी गई। थाने पर शुक्रवार को पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में घंटों पंचायत चलती रही। वहीं सोरांव के एक गांव में एक किशोरी (15) बृहस्पतिवार देर रात पशुशाला गई थी।

आरोप है कि वहीं पड़ोस के रहने वाले युवक ने उसके साथ दुराचार की कोशिश की। शोर मचा तो आरोपी भाग निकला। शुक्रवार को तहरीर दी गई। एसओ सोरांव का कहना है कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed