फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   rape in up

यूपी की यह हैवानियत दहला देगी आपका दिल!

Tue, 22 Jul 2014 04:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Tue, 22 Jul 2014 04:09 PM IST
विज्ञापन
rape in up

यूपी के मुरादाबाद से एक हैवानियत भरी घटना सामने आई है जहां एक 25 साल के युवक ने एक मासूम बालक के साथ दरिंदगी की सारी हदें पर कर दी।

विज्ञापन


कुंदरकी के मलीपुर महमूदानगला गांव में छह साल के वसीम की कुकर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। मासूम की लाश गांव के पास गन्ने के खेत में अर्द्धनग्न हालत में पड़ी मिली। कातिल पड़ोसी ट्रक हेल्पर ही निकला जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


हत्यारोपी ने पुलिस के सामने कबूला है कि वो चीज दिलाने का लालच देकर वसीम को जंगल में ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। बच्चा दर्द से चिल्लाया और छोड़ने की गुहार लगाई, बचाव में छटपटाया भी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन पोल खुलने के डर से हत्यारोपी ने पहले हाथों से उसका गला दबाया, फिर मासूम की गर्दन पर पैर रखकर तब तक खड़ा रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

बच्चा चिल्लाया तो गले पर पैर रखकर मार डाला

rape in up

मलीपुर महमूदानगला में छह वर्षीय वसीम रविवार की शाम करीब चार बजे बच्चों के साथ खेलने के लिए घर से निकला था। बच्चा जब देर शाम तक नहीं लौटा तो परिजन उसकी खोज में निकले।

एक ग्रामीण ने बच्चे के परिजनों को बताया कि उन्होंने गांव के मोहम्‍मद आलम (25) के साथ बच्चे को देखा जो उसे बाग की ओर ले जा रहा था। परिजन दौड़कर बाग में पहुंचे तो बाग के पास स्थित गन्‍ने के खेत से बच्चे के चिल्लाने की आवाजें आईं।

खेत में तलाश किया गया तो बच्चे की लाश पड़ी मिली। मासूम का नेकर उतरा था, उसके गले पर खरोंचों के निशान थे और खून भी पड़ा था। वारदात की सूचना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

‘नहीं मारता तो राज खोल देता साहब’

rape in up

एक मासूम बच्चे को कुकर्म के बाद मार डालने वाले मोहम्मद आलम के चेहरे पर पश्चाताप का कोई भाव नहीं है।

उसने पुलिस कस्टडी में अपना गुनाह कबूल करते हुए कहा कि कुकर्म के दौरान बच्चे ने पूरी ताकत से अपना बचाव किया, वो दर्द से चिल्लाया, छटपटाया और छोड़ने के लिए गुहार भी लगाई।

लेकिन मासूम को दर्द से छटपटाता देखकर भी मोहम्मद आलम का कलेजा नहीं पसीजा। वो पैर रखकर उसकी गर्दन पर खड़ा हो गया, उसने बेशर्मी से अपना गुनाह कबूलते हुए कहा कि यदि वो बच्चे को नहीं मारता तो बच्चा अपने घर जाकर राज खोल देता।

‘मासूम से कुकर्म करने वाले को फांसी दो’

rape in up

मासूम की कुकर्म के बाद हत्या से पूरा इलाका दहशत में है। लोग इस घिनौनी वारदात करने वाले को फांसी की मांग कर रहे हैं। पूरे इलाके में एक स्वर से लोग कह रहे हैं कि ऐसे दरिंदे को जीने का अधिकार नहीं है, सरेआम फांसी पर चढ़ा देना चाहिए।

उधर, मासूम बेटे के साथ कुकर्म और फिर उसकी हत्या की खबर सुनने के बाद से ही उसकी मां बेहोश है। परिजन भी बेसुध हैं। मां पिता की तीन संतानों में मृतक वसीम सबसे बड़ा था और परिजनों का लाडला था।

उसको परिवार के ही नहीं बल्कि पड़ोसी भी प्यार करते थे। परिजनों की बस एक ही मांग है दोषी को फांसी दो।

पहले भी कई घटनाएं कर चुका है आरोपी

rape in up

मासूम की कुकर्म के बाद हत्या से पहले भी मोहम्मद आलम छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका था। लेकिन ये सभी मामले गांव बिरादरी की पंचायतों के जरिए निपटाए जाते रहे।

कभी - कभार थाने तक शिकायत पहुंची भी तो समझौते के जरिए दबा दी गई। सोमवार को ग्रामीणों की जुबान पर उसके कारनामे थे। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि तीन साल पहले इस तरह की घटना एक बालिका के साथ हुई जिसमें कार्रवाई नहीं हुई थी और मामला निपट गया।

करीब आठ माह पहले भी एक बालक को मोहम्मद आलम ने अपनी हवस का शिकार बनाया था लेकिन उस मामले में भी समझौता हो गया था। इसके अलावा भी आलम ने कई घटनाएं कीं लेकिन किसी में एक्शन नहीं हुआ। यही वजह है कि उसका हौसला इतना बढ़ता गया कि उसने मासूम को कुकर्म करके मार डाला।

दो माह बाद है हत्यारोपी की शादी

rape in up

मोहम्मद आलम के परिजन भी उसकी घिनौनी हरकतों से वाकिफ थे। उसकी इन्हीं हरकतों पर लगाम लगाने के लिए उन्होंने उसकी शादी का फैसला किया था। रिश्ता तय हो गया था दो माह बाद शादी थी।

लेकिन घिनौनी हरकत में शामिल होने का खुलासा होने के बाद लड़की वालों ने भी रिश्ता तोड़ने का मन बनाया है। मोहम्मद आलम ट्रक ड्राइवर है और ट्रक पर कंडक्टरी व हेल्परी का काम भी कर लेता है।

हत्यारोपी मोहम्मद आलम ने पुलिस को बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद वह आम के बाग में ही पेड़ों पर बैठा रहा। घटना के बाद ग्रामीणों में गुस्सा था। उसे डर था कि गांव वालों के हाथ लगा तो उसे जान से मार देंगे। कुंदरकी पुलिस ने जब आरोपी को पकड़ लिया तो ग्रामीणों का गुस्सा कुछ शांत हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed