फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   rape in up

बहन की इज्जत की कीमत ढाई लाख!

Sat, 12 Jul 2014 02:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 12 Jul 2014 02:47 PM IST
विज्ञापन
rape in up

पंचायतों के बेतुके फरमान की खबरें तो आपने खूब पढ़ी होंगी, लेकिन यूपी के जौनपुर की एक पंचायत ने अपने एक बेतुके फरमान से मानवता शर्मसार कर दिया है।

विज्ञापन


भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को तार-तार करने वाले चचेरे भाई के हाथों अपनी इज्जत लुटाकर समाज में बदनाम हुई युवती की इज्जत की कीमत गांव की पंचायत ने ढाई लाख रुपये लगाई।
विज्ञापन


इसके बाद पंचायत ने इस मामले को बंद कर देने का फैसला किया।

मामले की क्षेत्र में चर्चा होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई है और संबंधित लोगों से पुछताछ कर रही है।

भाई-बहन का पवित्र रिश्ता तार-तार

rape in up

जौनपुर के खेतासराय थाना क्षेत्र के गांव का एक दबंग युवक अपनी चचेरी बहन के साथ छह माह से दुष्कर्म कर रहा था। लड़की के मुंह खोलने पर वह उसे धमकी देकर चुप करा देता था।

इस मामले का खुलासा दो दिनों पहले बुधवार को तब हुआ जब लड़की के घरवालों ने युवक को आपत्तिजनक स्थिति में दबोच लिया।

यह बात पूरे गांव में फैल गई। लड़की के घरवाले मामले को पुलिस को दिए जाने के पक्ष में थे पर गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।

संबंधित लोगों से पुछताछ कर रही है पुलिस

rape in up

उन्होंने पंचायत के जरिये मामला सुलटाने पर जोर दिया। इसके बाद शुक्रवार को दोपहर में गांव के जूनियर हाईस्कूल में पंचायत हुई।

इसमें ग्राम प्रधान समेत सैकड़ों की संख्या में आसपास के गांवों के लोग इकट्ठा हुए। पंचायत करीब चार घंटे तक चली। लंबी बहस के बाद पंचों ने जो फैसला सुनाया, वह हतप्रभ करने वाला था।

पंचों ने कहा कि आरोपी युवक के परिवारवालों को पीड़ित लड़की को ढाई लाख रुपये देने होंगे। इसके साथ ही लड़का अब लड़की के घर की तरफ नहीं जाएगा। पंचायत ने कहा कि अब इस मामले को यहीं खत्म समझा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed