फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   girl raped by armymen in rajori

राजोरी में सुरक्षाबलों ने किया छात्रा से गैंगरेप

Sun, 13 Oct 2013 08:43 AM IST
अमर उजाला, जम्मू
अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 13 Oct 2013 08:43 AM IST
विज्ञापन
girl raped by armymen in rajori

एक ही दिन में जम्मू संभाग के अलग-अलग इलाकों से नाबालिग बच्चियों के साथ बलात्कार के तीन मामले सामने आए हैं। राजोरी में नौवीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप और बेचने की कोशिश करने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


आरोपियों में विधायक के सुरक्षा दस्ते में चलने वाला पीएसओ, सीआरपीएफ का एक जवान और 12वीं कक्षा का एक छात्र शामिल है। घटना दरहाल क्षेत्र की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


इस बीच, छात्रा के पिता पर बयान बदलने के लिए दबाव डाला जा रहा है।

बशारत हुसैन दरहाल के विधायक जुल्फिकार अली की स्क्वॉयड में तैनात है। 10 अक्टूबर को बशारत ने श्रीनगर में सीआरपीएफ में तैनात कबीर हुसैन और छात्रा के स्कूल में ही 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र के साथ वारदात को अंजाम दिया। तीनों आरोपी पनहाड़ के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात वाले दिन छात्रा घर में अकेली थी। आरोपियों ने बंदूक के बल पर उसे अगवा कर लिया। इसके बाद उसके साथ एक पंच मीर बख्श के घर पर 10 और 11 अक्टूबर की रात को सामूहिक दुष्कर्म किया। अगले दिन वह उसे पंजाब में बेचने के इरादे से जंगल के रास्ते बकोरी पहुंचे।

यहां से उन्होंने बुद्दल के लिए गाड़ी पकड़नी थी। लेकिन पुलिस के नाके के कारण वे अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। आरोपी बशारत और कबीर हुसैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा के पिता ने बताया कि 11 अक्टूबर को अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी।


वहीं, उधमपुर जिले की मजालता तहसील में किशोरी से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। जबकि रियासी में नाबालिग लड़की ने अस्सी साल के बुजुर्ग और एक युवक पर बलात्कार का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed