यूपी: बलात्कार की सजा मात्र पांच जूते!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मासूम संग रेप की सजा मात्र पांच जूते दिया जाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पंचों के फैसले के आगे पीड़ित और उसका परिवार मुंह खोलने को भी तैयार नहीं।
मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ का है। जहां सरूरपुर क्षेत्र के गांव खिवाई में कल पंचायत ने 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पांच जूते मारने की सजा सुनाकर उसे बरी कर दिया।
जबकि ग्रामीणों ने आरोपी को दबोच लिया और उसकी पिटाई की और उसका मुंह काला करके पूरे गांव में घुमाया गया।
गांववालों ने मुंह काला करके पूरे गांव में घुमाया
पुलिस के अनुसार खिवाई गांव में गत 5 जुलाई को घर से नल कूप जाते समय एक बच्ची को गांव के ही एक युवक ने खेत में खींचकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।
इसी बीच फरार होने को दौरान आरोपी कल गांव के लोगों के हत्थे चढ गया जिसके बाद उसे पंचायत में पेश किया गया।
पंचायत में आरोपी को पांच जूते मारने की सजा सुनाई गई लेकिन गांव वालों ने उसके मुंह पर कालिख पोतकर उसे गांव की गलियों में घुमाया।
इस दौरान गांव के युवकों ने उसकी बुरी तरह पिटाई भी की। जबकि पुलिस ने मामले की तहरीर ने मिलने को कारण बताते हुए कोई रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की है।