फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   rape in allahabad

रेप के बाद जल उठा नैनी, आगजनी और फायरिंग

Wed, 30 Jul 2014 12:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 30 Jul 2014 12:50 PM IST
विज्ञापन
rape in allahabad

यूपी के नैनी थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्ष की बच्ची से रेप के बाद मंगलवार रात बवाल हो गया। नाराज लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ने के बाद जमकर पीटा और रीवा हाइवे पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


पुलिस दो घंटे के बाद मौके पर पहुंची तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने जाम में फंसी एक दर्जन बसों, ट्रकों, कारों और पुलिस जीप के शीशे तोड़ दिए। एक दरोगा की बाइक तथा ट्रक को आग के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


आगजनी के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई और लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ दिया। हंगामा कर रहे लोगों को काबू में करने के लिए पुलिस को एंटी राइड गन से फायरिंग भी करनी पड़ी। भीड़ के हटने के बाद पुलिस ने घायल आरोपी को एसआरएन अस्पताल भिजवाया। पथराव और लाठीचार्ज में एक दर्जन ग्रामीण और पुलिस वाले चोटहिल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा की बाइक और ट्रक में लगाई आग

rape in allahabad

बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे उपचार के लिए डफरिन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची के पिता मजदूरी करते हैं। वह अपनी दादी के साथ शाम को सब्जी खरीदने बाजार गई थी। दोनों टेंपो से वापस लौटे।

दादी टेंपो वाले को रुपये देने के लिए रुक गईं। इसी बीच बच्ची आगे निकल गई। दादी पैसे देने के बाद अपने घर की ओर बच्ची को खोजते हुए जाने लगी तभी उनको खेत से चीखने की आवाज सुनाई दी। वह खेत में पहुंची तो देखा कि गांव का ही रमेश बच्ची के साथ बलात्कार कर रहा है।

उसने शोर मचाया तो ग्रामीण जुट गए और खेत में ही रमेश को दबोच लिया। उसको लोगों ने जमकर पीटा और अधमरा कर रीवा हाइवे पर पहुंच गए। बेहोश रमेश को सड़क पर रखकर लोगों ने जाम लगा दिया तो करीब दो घंटे बाद नैनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पथराव, लाठीचार्ज में एक दर्जनों जख्मी

rape in allahabad

लोगों ने कहा कि क्षेत्र में बिजली न होने के कारण अंधेरा था। इसी का फायदा उठाकर रमेश ने बच्ची से रेप किया। रमेश को सड़क से उठाने की कोशिश की गई तो लोग भड़क गए। पुलिस से ही धक्कामुक्की की जाने लगी।

पुलिस ने सख्ती दिखाने की कोशिश की तो लोग आक्रामक हो गए। तोड़फोड़ के बाद दरोगा की बाइक को आग के हवाले कर दिया गया। जाम में फंसे एक ट्रक को भी फूंक दिया गया।

हालात बेकाबू होने पर सीओ करछना कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ पर लाठीचार्ज करवा दिया। पुलिस ने हवा में गोलियां भी चलाईं। इसके बाद भीड़ तितर बितर हुई तो पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है। रात 12 बजे रीवा मार्ग पर आवागमन सामान्य हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed