फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Rape in Aligarh

मासूम बच्ची को बनाया हवस का शिकार

Tue, 08 Apr 2014 11:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Tue, 08 Apr 2014 11:28 AM IST
विज्ञापन
Rape in Aligarh

अलीगढ़ के एक गांव में एक दरिंदे ने मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाया है। जानकारी के अनुसार घर से कूड़ा डालने गई नौ वर्षीय बालिका से दूसरे समुदाय के एक युवक ने दुष्कर्म कर दिया।

विज्ञापन


दुष्कर्म के बाद आरोपी युवक गांव से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने देर रात दबिश देकर इस युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में पीड़ित बालिका के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। बालिका को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ में दाखिल कराया गया है।

फिलहाल बच्ची जिंदगी और मौत से जूझ रही है।

खेल में पड़ी थी खून से लथपथ

Rape in Aligarh

मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव भी है।

पीड़िता के पिता की तरफ से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया कि उसकी पुत्री शनिवार की शाम को घर से कूड़ा डालने के लिए खेतों की तरफ गई थी मगर जब वह काफी देर तक घर वापस नही आई तो उसकी तलाश शुरू की गई।

इस दौरान लड़की गांव के बाहर नग्न हालत में गेहूं के खेत में खून से लथपथ पड़ी हुई थी। बालिका ने जैसे ही परिजनों को देखा तो वह चीख कर रोते हुए खेतों में ही गिर पड़ी।

इस दौरान इस मामले की सूचना गांव में फैली तो तमाम लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पडे़। ग्रामीणों ने बालिका को पानी के छींटे डालकर होश में लाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोश के बाद आरोपी गिरफ्तार

Rape in Aligarh

बालिका ने बताया कि गांव के ही शाहरूख पुत्र हुज्जत अली ने उसके साथ दुष्कर्म किया है तो ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त हो गया।

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया है। वहीं बालिका की हालत गंभीर होने के कारण अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed