फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   rape for fourteen years in bijnor

14 साल तक अस्मत लूटता रहा शैतान!

Sun, 25 May 2014 08:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धामपुर (बिजनौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, धामपुर (बिजनौर) Updated Sun, 25 May 2014 08:50 AM IST
विज्ञापन
rape for fourteen years in bijnor

बिजनौर के धामपुर में 12 साल की उम्र से एक युवती का मिल कर्मचारी यौन उत्पीड़न करता रहा। 14 साल तक युवती उस शैतान के जुल्म सहती रही। आरोपी उसके छोटे भाई-बहनों को जान से मारने की धमकी देता रहा। कई बार पीड़िता को तमंचे से फायर कर डराया गया, जिससे वह दहशत में रहने लगी।

विज्ञापन


इस खेल में आरोपी की पत्नी भी शामिल रही। मामले का खुलासा शुक्रवार को हुआ, जब आरोपी युवती के साथ जबरन दुष्कर्म कर रहा था। शोर मचाने पर युवती का चाचा और भाई मौके पर पहुंच गए। आरोपी और उसके साथियों ने उन्हें बंधक बनाकर पीटा।
विज्ञापन


शनिवार को नगर के संभ्रांत लोग कोतवाल से मिले और पूरा मामला बताया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। युवती के घायल चाचा और भाई का भी मेडिकल कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

होटल में किया था रेप, खींचे अश्लील फोटो

rape for fourteen years in bijnor

युवती के मुताबिक उसके मां-बाप की मौत उस समय हुई थी जब वह नौ साल की थी। मां-बाप की मौत के बाद उसके कंधे पर छोटे भाई, बहन को पालने की जिम्मेदारी आ गई। तीनों भाई बहन चाचा के साथ रहने लगे। युवती ने बचपन से ही विरासत में मिली पान की दुकान को आगे बढ़ाने का जिम्मा लिया।

इससे वह परिवार को भी पालने लगी और अपनी पढ़ाई भी जारी रखी। पान की दुकान पर शुगर मिल में तैनात एक सुपरवाइजर आने लगा। आरोप है कि जब वह 12 साल की थी तो उसे सुपरवाइजर हरिद्वार घुमाने ले गया। वहां होटल में नशा सुंघाकर उसके साथ बलात्कार किया और उसके अश्लील फोटो खींचे।

तब से वह फोटो इंटरनेट पर डालने और छोटे भाई-बहनों को जान से मारने की धमकी देकर उसका यौन उत्पीड़न करता रहा। कई बार उसने पत्नी की मौजूदगी में घर पर भी उसके साथ बलात्कार किया। युवती को तमंचे से फायर कर डराया गया, किसी से कुछ भी बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

चाचा को पता नहीं था हैवान की करतूत

rape for fourteen years in bijnor

शुक्रवार को मामला उस समय खुला, जब युवती बैंक जा रही थी। आरोपी ने उसे अपने घर में खींच लिया। उसकी गर्दन पर दांतों से काटकर जख्म बना दिया और दुष्कर्म किया। उसके शोर मचाने पर उसका चाचा और छोटा भाई मौके पर पहुंच गए। आरोपी ने उन्हें कमरे में बंधक बना लिया और अपने साथियों के साथ मिलकर पीटा, जिसमें वे घायल हो गए।

उधर, कोतवाल अजय गौतम का कहना है कि युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बयान दर्ज कर युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है। साथ ही युवती के चाचा और भाई का भी मेडिकल कराया जा रहा है।

युवती के चाचा को नहीं पता था कि जो व्यक्ति उसके घर में आता है वह इतना बड़ा शैतान निकलेगा। वह तो उसके साथ परिवार की तरह रहन-सहन रखता था। कभी रोक-टोक भी नहीं की। बच्चों को भी कई बार उसके साथ घूमने भेजा। आरोपी के बढ़ते मेलजोल को देखकर कभी ऐसा नहीं लगा कि वह उसकी पीठ में छुरा घोंप रहा है। उम्र में बहुत बड़ा होने के कारण हमेशा उसे बच्चों का शुभचिंतक ही समझा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed