{"_id":"990829dbf5cba3343fc1e25aa3868880","slug":"rape-cop-ambala-suicide-note","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप में फंसे पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारी","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
रेप में फंसे पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 29 Nov 2013 05:00 PM IST
विज्ञापन
अंबाला कैंट के पाड़व पुलिस स्टेशन के एक अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर ने अपने सर्विस रिवाल्वर से रेप मामले के आरोपी बनाए जाने के एक दिन बाद ही खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन
40 साल के करण कुमार नाम के इस पुलिसकर्मी ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि तीन पुलिसवालों के साथ दो पत्रकारों ने दुश्मनी निकालने के लिए मुझे इस केस में फंसाया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमने सुसाइड नोट बरामद कर लिया है और इसकी जांच की जा रही है।
करनाल का रहने वाला करण ने गुरुवार को सुबह 8 बजे के आसपास पुलिस स्टेशन में ही खुद को गोली मार ली। बुधवार को अंबाला के बरारा की रहने वाली एक लड़की ने करण के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
(इस खबर पर अपनी राय देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें।)