{"_id":"d27574f6c5f1632254ece93b12aac51a","slug":"rape-charges-on-a-youth-came-from-saudi-arabia-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सऊदी अरब से आए युवक ने बच्ची के किया रेप","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
यूपी: सऊदी अरब से आए युवक ने बच्ची के किया रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, बिरनो (गाजीपुर)
Updated Wed, 28 Jan 2015 03:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में गाजीपुर के बिरनो थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
बच्ची के घरवालों ने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़ित का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। हालांकि अब तक रिपोर्ट नहीं मिल पाई है।
पढ़ें-गेस्ट हाउस मालकिन चलाती थी सेक्स रैकेट?
विज्ञापन
बच्ची के घरवालों के मुताबिक गांव का एक युवक सऊदी अरब में रहता है। इस समय वह घर आया है। 24 जनवरी को वह लड़की को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची वहां से रोती हुई आई और उसने घरवालों को जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने सोमवार को बिरनो थाने में आरोपी युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। बिरनो थानाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने बताया कि बच्ची का जिला महिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है, लेकिन अभी रिपोर्ट नहीं मिली है।