{"_id":"bac7168847910a77993169cdf59c624b","slug":"rape-charge-on-deputy-speaker-nigel-evans","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने सात पुरुषों से किया कुकर्म, पद से इस्तीफा","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
सांसद ने सात पुरुषों से किया कुकर्म, पद से इस्तीफा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 12 Sep 2013 01:21 PM IST
विज्ञापन
सेक्स अपराध के मामले में ब्रिटिश संसद के निचले सदन ‘हाउस ऑफ कामंस’ के डिप्टी स्पीकर नाइजेल इवांस को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने मंगलवार को पद से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
इवांस, प्रधानमंत्री डेविड कैमरन की कंजरवेटिव पार्टी के सांसद हैं।
अभियोजन पक्ष ने बताया कि उन पर सात पुरुषों से रेप, यौन शोषण और अश्लील हरकत करने के आरोप लगे हैं। हालांकि इवांस ने इन आरोपों को गलत बताया है।
मंगलवार को आरोपों की घोषणा के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि तीन बार उनसे पूछताछ की जा चुकी है।
उन्हें पहली बार मई में गिरफ्तार किया गया था।