{"_id":"c6a2c211970ec1f991cad42025250d03","slug":"rape-case-lodged-against-delhi-police-sub-inspector","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसवाले ने किया रेप, कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज ","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
पुलिसवाले ने किया रेप, कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 06 Feb 2014 09:31 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में एक सब इंस्पेक्टर के एक युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर उसके खिलाफ साकेत थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त बीएस जयसवाल ने बताया कि एसआई वरुण कुमार के खिलाफ कोर्ट के आदेश बाद मामला दर्ज किया गया है।
क्राइम की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
पीड़ित युवती ने एसआई के खिलाफ कोर्ट में रेप की शिकायत दी थी। एसआई की युवती से कई सालों से दोस्ती थी।
युवती ने महरौली, फतेहपुर बेरी, अंबेडकर नगर और साकेत थाने में शिकायत दी थी। युवती की शिकायत पर किसी भी थाना पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था।