फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Rape case in faridabad

MMS बनाकर डेढ़ साल तक लूटी आबरू

Wed, 01 Jan 2014 03:40 PM IST
अमर उजाला,फरीदाबाद
अमर उजाला,फरीदाबाद Updated Wed, 01 Jan 2014 03:40 PM IST
विज्ञापन
Rape case in faridabad

मुजेसर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती से डेढ़ साल तक बलात्कार करने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


आरोपी पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक मुजेसर की रहने वाली एक युवती ने अपनी शिकायत में कहा है कि मुजेसर गांव में मनोज नाम के एक लड़के से उसकी दोस्ती हो गई।

मनोज उसे शादी का झांसा देकर उससे करीब डेढ़ साल तक रेप करता रहा। इस दौरान आरोपी ने चोरी से उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

युवती ने मनोज से संबंध खत्म करने के लिए कहा तो उसने उसे धमकी दी कि वह उसका वीडियो इंटरनेट पर डाल देगा।

जब मनोज युवती को बार-बार परेशान करने लगा तो उसने सारी बात अपने घरवालों को बता दी। इस मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed