फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   rape attempt with a nurse in a moving car

यूपी: नर्स का अपहरण, चलती कार में दरिंदगी

Tue, 13 Jan 2015 12:32 PM IST
Updated Tue, 13 Jan 2015 12:32 PM IST
विज्ञापन
rape attempt with a nurse in a moving car

मेरठ में कैश वैन लुटने की वारदात के चंद घंटे बाद ही कुछ दूर हाईवे से एक नर्स को कार सवार बदमाशों ने अगवा कर लिया। बदमाशों ने चलती कार में महिला से दुष्कर्म की कोशिश की।

विज्ञापन


विरोध किया तो महिला को गोली मारकर चलती कार से खिर्वा रोड पर फेंककर फरार हो गए। राहगीरों ने उसे पहले कंकरखेड़ा के मंगलम अस्पताल में भर्ती कराया। फिर कंकरखेड़ा पुलिस उसे सुभारती ले गई। यहां उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


पल्लवपुरम फेस टू में रहने वाली महिला दौराला स्थित एक अस्पताल में नर्स है। अस्पताल से छुट्टी होने के बाद महिला शाम को घर लौट रही थी।

बदहवास हालत में मिली नर्स

rape attempt with a nurse in a moving car

पुलिस के अनुसार पल्लवपुरम फेस दो के सामने शाम करीब 7 बजे कार सवार बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। महिला ने विरोध करते हुए चीखना शुरू कर दिया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी।

हालत बिगड़ी तो कंकरखेड़ा बाईपास स्थित खिर्वा रोड पर चलती कार से फेंक दिया। रात करीब सवा आठ बजे वहां से निकल रहे राहगीरों ने महिला को बदहवास हालत में देखा तो कंकरखेड़ा पुलिस को सूचना दी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

इसके बाद पहुंची पुलिस ने उसे सुभारती में भर्ती कराया। घटना के बाद पल्लवपुरम चौकी इंचार्ज पवन कुमार भी मौके पर पहुंचे और महिला से जानकारी लेनी चाही। हालांकि महिला की हालत गंभीर है, इस कारण ज्यादा जानकारी नहीं दे सकी।

वो तड़पती रही, पुलिस लड़ती रही

rape attempt with a nurse in a moving car

मामले को लेकर कंकरखेड़ा और दौराला पुलिस काफी देर तक थाना विवाद में उलझी रही। बदमाशों ने अपहरण पल्लवपुरम से किया और गोली मारकर कंकरखेड़ा क्षेत्र में फेंका। बाद में सीओ दौराला बृजेश कुमार सिंह ने फटकार लगाई तो पल्लवपुरम पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

घटना के बारे में मौके पर पहुंचे महिला के पति भी जानकारी नहीं दे सके। उन्होंने बस यही बताया कि उनके मोबाइल फोन पर किसी ने पत्नी के घायल होने की सूचना दी थी। इसके बाद वो मंगलम अस्पताल पहुंच गए थे। महिला की हालत में सुधार आने के बाद ही वारदात का पता चल सकेगा।

सीओ दौराला बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पल्लवपुरम में महिला के अपहरण के बाद गोली मारने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अभी कोई तहरीर नहीं आई है। घटना संदिग्ध लग रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed