{"_id":"a05a06bdf993bb5401ebc33ec863d0af","slug":"rape-attempt-in-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसी कोच में रेप की कोशिश करने वाला जवान गिरफ्तार","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
एसी कोच में रेप की कोशिश करने वाला जवान गिरफ्तार
अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2013 07:34 AM IST
विज्ञापन
असम में सेना के एक जवान ने एसी कोच में सो रही एक महिला यात्री के साथ बलात्कार करने की कोशिश की। घटना 15603 गुवाहाटी लेडो इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में घटी।
विज्ञापन
आरोपी 299 फील्ड रेजीमेंट का जवान है और असम के सिबसागर जिले के तहत सोनारी के माईबल्ला में तैनात है। रेलवे पुलिस ने आरोपी जवान को मरियानी स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
महिला द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार, पीड़िता 3 एसी कोच में ऊपर की सीट पर सो रही थी जबकि आरोपी जवान बीच वाली सीट पर था।
महिला की मां निचली सीट तथा भाई बगल वाली सीट पर थे। महिला को महसूस हुआ कि कोई उसे छू रहा है और जगने पर देखा कि राजस्थान का रहना वाला जवान किशनलाल सैनी (43) उसके साथ गलत काम करने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
जवान ने अपने हाथ से महिला का मुंह बंद करने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सका। महिला ने शोर मचाकर अपने परिजनों और अन्य यात्री को जगाया।
साथ ही कोच में तैनात आर्मी के जवानों को भी पुकारा। यात्रियों ने आरोपी को पकड़कर जोरहाट जिले के तिनसुकिया रेलवे डिवीजन के तहत आने वाले मरियानी स्थित रेलवे जीआरपी पुलिस के हवाले कर दिया।