{"_id":"397aa7824f0dc7988a44657e5b6e3180","slug":"rape-attempt-in-policeman-s-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही की बेटी का बना लिया अश्लील वीडियो, कर रहा था ब्लैकमेल","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
सिपाही की बेटी का बना लिया अश्लील वीडियो, कर रहा था ब्लैकमेल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 12 Jan 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभ नगरी इलाहाबाद का बेहद चौकाने वाला वाक्या आपको सोचने पर मजबूर कर देगा कि जब सुरक्षा के जिम्मेदार पुलिस वालों के घरों की बेटियां ही सुरक्षित नहीं हैं तो फिर आम जनता कैसे खुद को महफूज समझे?
विज्ञापन
वारदात धूमनगंज के मुंडेरा इलाके की है जहां एक मनचले ने पीएसी के सिपाही के घर में घुसकर उसकी बेटी से जोर-जबरदस्ती की और विरोध करने पर कपड़े फाड़कर उसका अश्लील वीडियो बनाया और तस्वीरें भी खींच ली।
विज्ञापन
हैरानी की वजह ये भी है कि परिजनों ने पुलिस के उदासीन रवैये की बात भी कर रहे हैं। परिजनों के मुताबिक जब वो थाने में शिकायत लेकर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें वहां से टरका दिया।
विज्ञापन
हालत को भांपते हुए आरोपी पीड़ित घरवालों को धमकी देने लगा कि छात्रा उससे नहीं मिली तो वीडियो वायरल कर देगा।
घरवालों के मुताबिक मनचले ने बेटी का अश्लील वीडियो मां को भी दिखाया और ब्लैकमेल करने लगा कि अफसरों से शिकायत की तो उनकी खैर नहीं।
आखिरकार धूमनगंज थाने की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार कर मोबाइल जब्त कर लिया।
पीएसी झांसी में तैनात सिपाही का परिवार यहां मुंडेरा इलाके में रहता है। अक्तूबर में सिपाही की सास का देहांत होने पर उसकी पत्नी मायके चले गई थी। घर में 14 साल की बेटी अकेली थी। वह केंद्रीय विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा है। आरोप है कि तभी बमरौली में तिवारी तालाब इलाके का मोहनीस घर में घुस गया। उसने छात्रा के साथ मनमानी करने की कोशिश की।
पुरजोर प्रतिरोध पर युवक ने छात्रा को पीटा और कपड़े फाड़ दिए। उसने छात्रा की मोबाइल से वीडियो क्लिपिंग बनाने के साथ ही कई फोटो भी खींच ली।
छात्रा के चीख-पुकार करने पर वह घर से भागने के बाद उसे धमकाने लगा कि मिलने नहीं आई तो अश्लील वीडियो बांटकर बदनाम कर देगा।
छात्रा की मां को पता चला तो उसने धूमनगंज थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। इससे युवक का हौसला इस कदर बढ़ा कि रविवार को वह दोबारा छात्रा के घर जा पहुंचा। उसने छात्रा की मां को वीडियो क्लिपिंग दिखाकर कहा कि अपनी बेटी को उससे मिलने नहीं भेजा तो यह वीडियो इंटरनेट पर डाल देगा। फिर पूरी दुनिया उसकी बेटी की अश्लील वीडियो देखेगी।
धमकी देकर मोहनीस के जाने के बाद छात्रा की मां ने कई अफसरों के पास जाकर शिकायत की तो धूमनगंज पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया गया। पुलिस ने एफआईआर लिखकर आरोपी मोहनीस को दबोच लिया।