फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Rape attempt in ghaziabad

लिफ्ट देने के बहाने महिला से दुष्कर्म की कोशिश

Tue, 03 Dec 2013 01:38 PM IST
अमर उजाला, लोनी
अमर उजाला, लोनी Updated Tue, 03 Dec 2013 01:38 PM IST
विज्ञापन
Rape attempt in ghaziabad

कार सवार दो युवक एक महिला को घर छोड़ने के बहाने कार में लिफ्ट देकर उसके साथ जबरदस्ती करने लगे। इस दौरान महिला के कपड़े भी फाड़ दिए।

विज्ञापन


महिला के शोर मचाने पर आरोपी उसे कार से उतार कर भाग गए। पीड़िता ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता आठ वर्षीय पुत्र के साथ लोनी में रहती है। उसका तलाक हो चुका है।
विज्ञापन


शनिवार को वह सीलमपुर दिल्ली मायके गई थी। शाम चार बजे लोनी आने के लिए वह आटो के इंतजार में सीलमपुर दिल्ली मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी थी।

आरोप है कि इसी दौरान कार सवार दो युवक उसके पास आए और उसे लोनी छोड़ने के बहाने कार में लिफ्ट दे दी। लोनी बार्डर पर पहुंचने के बाद आगे बैठा युवक उसकी बगल में बैठ गया और छेड़खानी करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने कार से उतारने को कहा तो आरोपी ने माफी मांग ली।

आरोप है कि लोनी में नगर पालिका ऑफिस जाने के बहाने वह कार को खन्ना नगर कालोनी में एक पार्क के पास सुनसान स्थान पर ले गए तथा उसके कपडे़ फाड़कर जोर जबरदस्ती करने लगे।

शोर मचाने पर आस पास के लोग वहां पहुंचे तो वह उसे कार से उतारकर भाग गए। पीड़िता ने बताया कि एक युवक अपना नाम गोविंद जैन बता रहा था।

पीड़िता ने गोविंद जैन एवं उसके अज्ञात साथी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की जांच कर रहे निठोरा चौकी इंचार्ज अनूप सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed