फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   rape attempt_burnt alive_victim_uttar pradesh

यूपी में हैवानियत: रेप नहीं कर सका तो जला डाला

Fri, 15 Nov 2013 01:32 PM IST
अमर उजाला, प्रतापगढ़
अमर उजाला, प्रतापगढ़ Updated Fri, 15 Nov 2013 01:32 PM IST
विज्ञापन
rape attempt_burnt alive_victim_uttar pradesh

दिल्ली के दिसंबर गैंगरेप के बाद मचे हो-हल्ले के बावजूद देश में इस तरह की घटनाओं में कोई कमी नहीं आ रही। बल्कि कुछ घटनाएं ऐसी हैं, जिनके बारे में सुनकर होश उड़ जाए। यह ऐसा ही एक मामला है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में लालगंज कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी के साथ मुंह काला न कर पाने पर युवक ने केरोसिन डाल उसे जला दिया। युवती 90 फीसदी झुलस गई है, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


रेप के बाद भागी, मददगार ने फिर लूट ली इज्जत

हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया लेकिन माता-पिता के दिल्ली में होने के कारण उसे इलाहाबाद नहीं ले जाया जा सका।

किशोरी दो छोटे भाइयों के साथ घर में सो रही थी, जब उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। गुरुवार शाम तक इस मामले में रिपोर्ट नहीं दर्ज हो सकी।

नशीला पदार्थ पिलाकर मॉल में गैंगरेप

दीवार फांदकर आया आरोपी
किशोरी का पिता दिल्ली में रहता है। उसकी मां भी इन दिनों पति के पास गई है। किशोरी 10 और 5 साल के भाइयों के साथ घर में रह रही है।

लालगंज के एक स्कूल में वह इंटरमीडिएट की छात्रा है। बुधवार रात पड़ोस का एक युवक दीवार फांदकर घर में घुस गया।

'बासी खाने का विरोध करने पर मालकिन मुझे जलाती थी'

उसने किशोरी से दुराचार का प्रयास किया। विरोध के चलते मंसूबे में नाकाम होने पर उसने घर में रखा केरोसिन किशोरी के ऊपर उड़ेल दिया और आग लगाकर भाग गया।

किशोरी आग का गोला बनी हुई बचाने की गुहार लगाते हुए घर से बाहर निकली। पड़ोस के लोगों ने आग बुझाने के बाद एंबुलेंस बुलवाई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी दिनों से कर रहा था परेशान
वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी गंभीर हालत के कारण डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया लेकिन घर में कोई बड़ा न होने के कारण नहीं ले जाया जा सका।

गंभीर रूप से झुलसी किशोरी ने बताया कि युवक उसे काफी समय से परेशान कर रहा था। युवक ही हरकतों से परेशान होकर वह उसके घर उलाहना देने गई थी। घरवालों ने धमकाकर भगा दिया।

रात को युवक घर में आया और उलाहना देने पर नाराजगी जताते हुए उसकी पिटाई करने लगा। फिर उसने दुराचार का भी प्रयास किया। विरोध करने पर केरोसिन डालकर आग लगा दी।


एसपी एलआर कुमार ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में है। पीड़िता का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसओ को आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed