मेरठ में कुकर्म कर, किशोर की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के कैली गांव में चार दिन से लापता एक किशोर की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसका अर्धनग्न शव रविवार सुबह गेहूं के खेत में मिला। उसके शरीर पर चोट के भी निशान पाए गए। हत्या से पहले उसके साथ कुकर्म किए जाने की आशंका जताई गई है।
गांव कैली निवासी मोहम्मद कादिर (12) पुत्र फज्जर गांव के ही प्राइमरी पाठशाला में कक्षा पांच का छात्र था। वह चार दिन पहले घर से खेलने के लिए निकला था, लेकिन लौटा नहीं।
परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। इस पर पिता ने 14 मार्च को दौराला थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इस बीच रविवार सुबह गांव के कुछ लोग कैली-सलावा मार्ग पर स्थित अकबर के गेहूं के खेत की ओर गए तो उन्हें कादिर का अर्धनग्न शव दिखा।
पूरे परिवार का लाडला था कादिर
इसकी सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। कादिर के परिजन समेत पूरा गांव मौके की ओर दौड़ पड़ा। बताया गया कि कादिर के शरीर पर चोट के निशान थे। आशंका जताई गई कि कुकर्म के बाद उसकी गला दबाकर हत्या की गई।
वहीं उसके साथ मारपीट भी की गई होगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फज्जर ने दौराला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कैली निवासी फज्जर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषन करता है। फज्जर के तीन पुत्र हैं। कादिर अपने भाई साजिद और माजिद के बाद सबसे छोटा था। इससे पूरे परिवार का लाडला भी था।
काफी देर तक कार से नहीं उतरा दरोगा
चार दिन से उसके लापता होने से पूरा परिवार परेशान था। रविवार सुबह उसका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। कादिर के भाइयों, पिता और मां अफरोजी का रो-रोकर बुरा हाल था।
मौके पर जमा ग्रामीणों ने हत्यारों को पकड़कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। किशोर का शव मिलने की सूचना पर सीओ अजीजुलहक और इंस्पेक्टर जनक सिंह पुंडीर मय फोर्स मौके पर पहुंचे।
मौके पर पहुंचने के बाद सीओ और इंस्पेक्टर गाड़ी से उतरकर जांच में जुट गए, जबकि दादरी चौकी पर तैनात दरोगा सिपाही के साथ काफी देर तक कार में ही बैठा रहा।
कादिर के पिता फज्जर का आरोप है कि बच्चे के गुम होने के बाद उसने उसकी तलाश की। उसका सुराग न मिलने पर गुमशुदगी दर्ज कराने दादरी चौकी पर पहुंचा। आरोप है कि पुलिस ने बच्चे की तलाश करने के बजाय कागजी कार्रवाई में लगी रखी।