यूपीः इस खौफनाक वारदात से कांप जाएंगे आप!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती की मौत से परिजनों को गहरा आघात लगा है। मृतका अपने दो बहन और दो भाइयों में सबसे बड़ी थी। पिता का कहना है कि परिवार की आजीविका चलाने में वह लड़के की तरह जिम्मेदारियां निभाती थी। बीए की पढ़ाई के साथ ही वह घर में सिलाई मशीन चलाकर सौ से दो सौ रुपये प्रति दिन कमाती थी, जिससे छोटे भाई- बहनों की परवरिश में काफी मदद मिलती थी।
युवती की हत्या के तार घटना स्थल के ठीक सामने संचालित अवैध कलारी से जुड़े हो सकते हैं। मृतका के परिजनों का कहना है कि इस कलारी पर देर रात तक शराबियों का जमावड़ा रहता है। घटना वाली रात भी कलारी खुली हुई थी।
युवती के पिता का आरोप है कि उसने काफी दिन पूर्व कलारी से जुड़े एक व्यक्ति की शिकायत पुलिस से की थी, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस शिकायत से नाराज विपक्षी ने अपने लोगों को शराब पिलाकर न सिर्फ उसे गालियां दिलाई थीं, बल्कि घर में सेंध लगाने का प्रयास भी किया था।
अवैध कलारी से जुड़े हो सकते हत्या के तार
यह मामला भी पुलिस तक पहुंचा, लेकिन नतीजा शून्य रहा। बीती 21 जुलाई की रात उसके घर में रहस्यमय परिस्थितियों में आग लग गई थी, जिसमें डीजल इंजन, पाइप, गेहूं, कपड़े आदि सामान जलकर राख हो गया था।
दमकल कर्मियों ने पहुंचकर आग बुझाई थी। युवती के परिजनों ने आशंका जताई है कि रंजिश रखने वाले लोग ही उसकी पुत्री की हत्या में शामिल हो सकते हैं। यदि इस दिशा में गहराई से जांच की जाए तो हत्यारे बेनकाब हो सकते हैं।
युवती का शव खेत से बरामद
यूपी में वैसे तो हर रोज कहीं ना कहीं हैवानियत और दरिंदगी की खबरें सामने आ रही है लेकिन यह खबर वाकई आपकी रूह कंपा देगा।
यूपी के ललितपुर में जखौरा क्षेत्र के एक गांव में एक युवती के साथ बलात्कार में विफल होने पर आरोपियों ने उसकी हत्या कर शव को गड्ढे में डाल कर पत्थरों से दबा दिया। सुबह युवती का शव खेत से बरामद होने पर सनसनी फैल गई।
जखौरा क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय नवयुवती मंगलवार की रात साढ़े सात बजे शौच के लिए खेत में गई थी, इसके बाद वापस घर नहीं लौटी। रात नौ बजे जब उसके पिता मंदिर से घर लौटे तो छोटी बहन ने उसके घर वापस न आने की जानकारी दी।
बलात्कार में विफल, युवती की हत्या
पिता व छोटे भाई ने उसकी खोजबीन शुरू की तो घर से सौ मीटर दूर स्थित खेत में युवती की चप्पल, छाता, गले की माला और कंगन टूटे हुए पड़े मिले। आसपास खोजबीन करने पर भी उसका कोई पता नहीं लगा। परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर फोन कर घटनाक्रम की जानकारी दी।
जखौरा थानाध्यक्ष हाकिम सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिजनों के साथ तलाश की, लेकिन तेज बारिश और अंधेरे की वजह से सफलता नहीं मिली। बुधवार की सुबह छह बजे घटना स्थल के ही नजदीक स्थित गड्ढे में युवती का शव भारी पत्थरों के नीचे दबा पाया गया। जखौरा पुलिस के साथ क्षेत्राधिकारी तालबेहट ओमकार सिंह ने भी मौका मुआयना किया।
मृतका के कपड़े अस्त व्यस्त थे। दोनों हाथों की हथेलियों में घास फंसी हुई थी। हालात साफ इशारा कर रहे थे कि युवती को अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की गई तथा प्रतिरोध करने पर उसे मौत के घाट उतार कर शव गड्ढे में दबा दिया गया।
उलझी गुत्थी, दुबारा होगा पोस्टमार्टम
सुबह मृतका का टार्च भी बरामद कर लिया गया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 302, 201 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं, जिलाधिकारी के आदेश पर युवती के शव का दुबारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सनसनीखेज हत्याकांड का सुराग खोजने में जुटी पुलिस अनुमान लगा रही थी कि बलात्कार में विफल होने पर आरोपियों ने युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी तथा शव को गड्ढे में दबा दिया।
इस बात का जिक्र पंचनामा में भी किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस की इन तमाम संभावनाओं को खारिज करके हत्या की गुत्थी को उलझा दिया है। पीएम रिपोर्ट के अनुसार युवती की मौत गला घोंटने से नहीं हुई है और न ही पानी में डूबने की वजह से हुई है।
रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि भी नहीं हुई है और न ही उसके आंतरिक एवं बाह्य शरीर में गंभीर चोटें पाई गईं हैं। इन सभी हालातों में युवती की मौत कैसे हुई? पुलिस के समक्ष यह सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है। चिकित्सकों ने कारणों की जांच के लिए विसरा सुरक्षित करा लिया है।