यूपी: तार-तार हुई 4 महिलाओं की आबरू!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के अफजलगढ़ में युवती ने एक युवक पर नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक ने वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तारी को दबिश शुरू कर दी है। आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया है।
पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि वह गरीब परिवार की है। उसके पिता मजदूरी करते हैं। आरोप है कि छह माह पहले मोहल्ला नायक सराय के एक युवक ने मोबाइल पर उसकी फोटो खींच ली।
इसके बाद आरोपी फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देने लगा। एक दिन वह फोटो डिलीट करने को लेकर आरोपी युवक के घर चली गई। उसने पानी में नशे की गोली मिलाकर पिला दी। जिससे वह बेहोश हो गई।
बेहोशी में आरोपी ने दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। आरोपी अश्लील वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देने लगा और कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी फैजान पुत्र हाफिज इरशाद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मेरठ की महिला से धामपुर में गैंगरेप
मेरठ के कंकरखेड़ा थाने क्षेत्र की एक महिला ने कंकरखेड़ा के दो व्यक्तियों को नामजद करते हुए कोर्ट के आदेश पर बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाल रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिला ने बताया कि उसके पति साबिर ने सरधना में एक व्यक्ति का तीन माह पहले मर्डर कर दिया था। इस मामले में उसका पति जेल में है। घटना का वादी कंकरखेड़ा निवासी इरशाद है।
पति के जेल में होने के कारण वह कुछ दिनों बाद धामपुर के मोहल्ला बंदूकचियान में किराए पर आकर रहने लगी। एक माह पहले इरशाद अपने चचेरे भाई अहसान के साथ समझौता कराने के उद्देश्य से धामपुर उसके पास आया।
जब समझौते का प्रयास सफल नहीं हो सका तो इरशाद ने अपने चचेरे भाई के साथ बलात्कार किया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बरेली: नशे का इंजेक्शन देकर गैंगरेप
बंधक बनाकर रामपुर की महिला को बरेली ले जाकर बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने पीड़िता के पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी महिला का आरोप र्है कि वह 16 नवंबर को अपनी बहन की ससुराल गई थी। 17 नवंबर को वहां से वापस आते समय केमरी के समरिया मोड़ पर उसके पति और दो अन्य लोग उसे तमंचे के बल पर कार में डालकर इज्जत नगर ले गए।
तीनों लोगों ने महिला को नशे के इंक्जेशन देकर बंधक बनाकर उसके साथ बलात्कार किया। महिला किसी तरह से वहां से जान बचाकर भाग आई।
पीड़ित महिला भोट थाने जा पहुंची। उसने पुलिस को सारा मामला बताया। पीड़िता ने पति समेत तीन के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित महिला के पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घर में अकेली लड़की देखकर डोली नीयत
हाथरस कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक किशोरी से पड़ोसी गांव नगला भोजा के तीन युवकों ने गैंगरेप का प्रयास किया। युवती के चीखने और शोर मचाने पर आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई।
लोगों को मकान की तरफ आता देख दो युवक तो मौके से भागने में सफल हो गए, जबकि एक युवक को युवती ने पड़ोसियों के सहयोग से मौके पर ही दबोच लिया। जिसे बाद में पुलिस को सौंप दिया गया।
पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम अपने पीड़ित परिवार के लोग बाजार गए थे। इस दौरान घर में युवती अकेली थी। इसकी भनक पास के ही मोहल्ले के कुछ युवकों को लग गई। युवती को अकेला पाकर तीन युवक बदनीयती से घर में घुस आए।
युवकों की नीतय पर शक होते ही युवती चिल्लाने लगी। इससे आसपास के लोग मौके पर जुट गए और उन्होंने आरोपियों को दबोच लिया। लोगों ने पहले तीनों की जमकर पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।