{"_id":"ffaa9bf060fe29597357457d8ac698a9","slug":"rape-and-attempt-to-murder-hindi-news-cj","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की से दरिंदगी के बाद हत्या की कोशिश","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
लड़की से दरिंदगी के बाद हत्या की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस
Updated Wed, 10 Sep 2014 10:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में गैंगरेप की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सिकंदराराऊ कस्बे के एक गांव में किशोरी के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म कर उसे जान से मारने की कोशिश की। दरिंदगी से बेहोश हुई किशोरी को मरा समझ कर आरोपी वहां से भाग गए।
विज्ञापन
मामले में दो युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। इधर, घटना की सूचना मिलने पर डीएम, एसपी ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित पक्ष से बात की।
सिकंदराराऊ क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय एक कि शोरी सोमवार की शाम पांच बजे जब खेत पर घर का कूड़ा डालने के लिए गई थी तो उसी समय वहां घात लगाकर बैठे गांव के दो युवकों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
मुंह में दुपट्टा ठूंसकर यह युवक इस किशोरी को खेत में ले गए और फिर उससे रेप किया। इसके बाद इस किशोरी के दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या करने की कोशिश की। इस पर किशोरी बेहोश हो गई। यह दोनों युवक उसे मरा छोड़कर वहां से भाग गए।
विज्ञापन
होश आने पर इस किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई। रात्रि में ही किशोरी के परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण कराया और दोनों आरोपियों दिनेश और विपिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
सूचना पर एसपी दीपिका तिवारी और डीएम शमीम अहमद गांव में गए और वहां मामले की जानकारी ली। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।