{"_id":"267b7495a4d0340fcfd741a519dfb82e","slug":"rape-alligation-to-doctor","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
रेप के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 29 Dec 2013 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिव-इन-रिलेशन में रह रही उत्तर-पूर्व की एक महिला ने आर्मी अस्पताल के डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पीड़िता की शिकायत पर छानबीन के बाद मालवीय नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी की पहचान डॉ. कुणाल तिवारी के रूप में हुई है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, 29 वर्षीय पीड़िता पिछले दो साल से एमबीबीएस डॉ. कुणाल के साथ चिराग दिल्ली इलाके में रह रही थी।
आरोपी लगातार शादी का झांसा देकर पीड़िता से संबंध बना रहा था। जब भी वह शादी की बात करती कुणाल टाल देता। अब आरोपी शादी की बात से इंकार कर रहा था।
परेशान होकर शुक्रवार को पीड़िता ने मामले की शिकायत मालवीय नगर थाने में की।