फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Rape alligation on bsp leaders son

बसपा नेता के बेटे ने युवती को अगवा कर किया रेप

Wed, 16 Jul 2014 05:18 PM IST
Updated Wed, 16 Jul 2014 05:18 PM IST
विज्ञापन
Rape alligation on bsp leaders son

बंगलूरू से बलात्कार की चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। आरोप है कि स्थानीय बसपा नेता के बेटे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक 22 वर्षीय युवती का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी नसीर हैदर और उसके चार दोस्तों को उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह घटना को अंजाम देकर भाग रहा था।

पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि वह अपने पुरुष मित्र के साथ देर रात अपने घर के बाहर खड़ी कार में बैठी थी।

तभी आरोपी चारों लड़कों ने हमला कर दोनों को जबरदस्ती कार में बैठा लिया। इसके बाद आरोपियों ने लड़की के साथ रेप किया। इसके साथ ही चाकू के बल पर उसके दोस्त को धमकाया।

विज्ञापन

आरोप‌ियों ने की पैसों की मांग

Rape alligation on bsp leaders son

पीड़‌ित लड़की के मुताब‌िक आरोप‌ियों ने उसे और उसके दोस्त को छोड़ने के ल‌िए 50 हजार रुपयों की मांग भी की। जब उन्हें लगा क‌ि उनके पास इतनी पैसे नहीं हैं तो उन्होंने पीड़‌ित लड़की के दोस्त की घड़ी छीन ली।

इसके साथ पीड़‌ित लड़की ने बताया क‌ि जब उसने आरोप‌ियों का व‌िरोध क‌िया तो उन्होंने पुल‌िस के पास ले जाने की भी धमकी दी।

पुल‌िस की दी धमकी

Rape alligation on bsp leaders son

पीड़‌िता ने पुल‌िस को पूछताछ में बताया क‌ि, 'जब मैंने उनकी हरकतों का विरोध किया तो हमें पुलिस स्टेशन ले जाने की धमकी दी गई और कहा गया कि मेरे दोस्त पुलिस में है।'

वहीं इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि जब लड़की ने रेपिस्ट का विरोध किया तो उसने कहा, 'मुझे बस पांच मिनट दो और फिर मैं तुम्हें जाने दूंगा।' पुल‌िस ने बताया क‌ि आरोप‌ियों के मुताब‌िक दोनों लड़के-लड़की अक्सर साथ घूमते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed