फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   rape accused now marriage with minor girl

रेप करने वाले से करवाया लड़की का निकाह!

Thu, 13 Mar 2014 01:33 PM IST
Updated Thu, 13 Mar 2014 01:33 PM IST
विज्ञापन
rape accused now marriage with minor girl

नगर में चार दिन पहले किशोरी से गैंगरेप के मामले में बुधवार को पंचायत हुई। पंचों ने गैंगरेप के मुख्य आरोपी से पीड़िता का निकाह करा दिया। वहीं लड़की की रुखसती बालिग होने का भी आदेश सुनाया।

विज्ञापन


नगर के कालंद रोड स्थित एक मोहल्ले में चार दिन पूर्व 14 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया था। मामले को लेकर मंगलवार को पंचायत हुई। इसमें गैंगरेप के चार आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाने और मुख्य आरोपी से निकाह कराने की बात रखी गई थी।

विज्ञापन

50,000 का जुर्माना

rape accused now marriage with minor girl

पंचायत में जुर्माने पर तो सहमति बन गई थी, लेकिन निकाह पर बात नहीं बन सकी। बुधवार को फिर मामले को लेकर पंचायत हुई। इसमें पंचों ने गैंगरेप के मुख्य आरोपी और उसके परिजनों को भी बुलवाया।

उन्होंने परिजनों से निकाह कराने के लिए कहा। कई घंटे चली पंचायत के बाद देर शाम निकाह कराने पर सहमति बन गई। इसके बाद काजी को बुलवाकर मुख्य आरोपी से पीड़िता का निकाह करा दिया गया। वहीं पंचों ने कहा कि चारों आरोपियों पर जुर्माना भी जल्द लिया जाएगा। साथ ही पंचों ने कहा लड़की के बालिग होने तक उसकी रुखसती नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed