गुजरात: इस प्रिंसिपल ने 7 साल में बनाए 8 महिलाओं से संबंध
गुजरात में राजकोट के मशहूर स्कूल के प्रिंसिपल ने अय्याशी में रिकॉर्ड कायम किया है। 43 साल के इस प्रिंसिपल ने महज सात सालों दो महिलाओं से प्रेम विवाह करने, नवीं कक्षा की दो लड़कियों का अपहरण करने समेत आठ महिलाओं से संबंध बना चुका है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, करीब 16 साल की उम्र की दो लड़कियों को अपहरण कर करीब एक साल तक बलात्कार किया था जो अब सलाखों के पीछे पहुंच गया है। आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ चल रहे मामलों की सुनवाई जारी है।
आरोपी प्रिंसिपल का नाम धवल त्रिवेदी बताया जा रहा है जिसे दो छात्राओं के अपहरण के दो साल बाद 14 जुलाई को पंजाब से गिरफ्तार किया गया था। त्रिवेदी ने राजकोट के पदधारी छात्रावास से नवीं की दो छात्राओं को अगवा कर लिया था।
प्रिंसिपल ने किए थे दो प्रेम विवाह, दोनों फेल
गुजरात की सीआईडी क्राइम ब्रांच की ओर से अदालत में दायर की गई चार्जशीट के अनुसार त्रिवेदी इससे पहले भी कई मामले चल चुके हैं। पिछले 10 सालों में आरोपी प्रिंसिपल दो प्रेम विवाह कर चुके हैं लेकिन दोनों प्रेम विवाह सफल नहीं हुए।
2008 से वह कई महिलाओं का अपहरण उनके साथ शारीरिक संबंध बना चुके हैं। आरोपी ने अब तक जिन आठ महिलाओं का अपहरण किया है उनमें इन दो छात्राओं के नाम भी शामिल हैं।
बताया जा रहा कि आरोपी एक साल तक छात्राओं को लेकर जब पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में घूम रहा था तब वह अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को दोनों छात्राओं में से एक का परिचय अपनी बीवी और दुसरी का परिचय अपनी बहन के रूप में कराता था।
आरोपी प्रिंसिपल त्रिवेदी के खिलाफ अपहरण, महिलाओं पर शादी के लिए दबाव डालने, उनका बलात्कार करने बच्चों के यौन शोषण निरोधी कानूत के तहत मामले दर्ज हैं।