फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   rajasthan serial killer nabbed by police

दरिंदा: मां का कत्ल कर खून पी गया!

Wed, 18 Dec 2013 03:55 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 18 Dec 2013 03:55 PM IST
विज्ञापन
rajasthan serial killer nabbed by police

इंसान नहीं दरिंदा है वो। तीन लोगों का बेरहमी से कत्ल कर उनका खून पी गया। एक शख्स के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए और कुछ टुकड़े खा भी गया।

विज्ञापन


राजस्थान और मध्य प्रदेश की पुलिस ने मंगलवार को संयुक्त कार्रवाई में इस दरिंदे को दोनों राज्यों की सीमा पर गिरफ्तार कर लिया।

मध्य प्रदेश के गुना जिले के रहने वाले 38 वर्षीय करण सिंह ने पिछले 10 दिनों में तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया। उसने मध्य प्रदेश में दो और राजस्थान में एक वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


टीओआई के अनुसार, पुलिस ने बताया कि करण सिंह अपने चौथे शिकार की तलाश में था तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे राजस्थान के बराह जिले से उस समय गिरफ्तार कर लिया जब लोग उसकी पिटाई कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


'मां का कत्ल कर पी गया था खून'
गुना के एसपी पीएस बिष्ट ने बताया कि वह सेमरा गांव के जंगल में मचान बनाकर रहता था। वहां से कुल्हाड़ी के 6 हत्थे और उसके किसी शिकार की एक रजाई मिली है, जिस पर खून के निशान हैं।

गांव वालों ने बताया कि करण सिंह ने आठ साल पहले अपनी मां का कत्ल कर दिया था और उसका खून पी गया था। वह अक्सर जंगली जानवरों का शिकार करता है और उनका मांस कच्चा ही खा जाता है।

बिष्ट ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद वह अपना सही नाम नहीं बता रहा था। लेकिन गांव वालों और उसके पहले शिकार व्यक्ति की पत्नी ने उसका सही नाम बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed