फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Rajasthan man kills daughter for ‘honour’

प्रेम संबंध से नाराज पिता ने बेटी को मारा, फिर पुलिस को फोन किया

Thu, 14 Jan 2016 05:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 14 Jan 2016 05:57 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan man kills daughter for ‘honour’

एक पिता के लिए उसके बच्चे जान से प्यारे होते हैं, लेकिन उस पिता ने किसी और के प्यार में पड़ी बेटी को जान से ही मार दिया।

विज्ञापन


राजस्थान के श्रीगंगानगर के लाखा हकाम गांव में एक किसान ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक 45 वर्षीय नारायण राम ने बेटी का गला घोंटने के बाद पुलिस को बुलाया और खुद को सरेंडर कर दिया।

पुलिस के मुताबिक युवती पास के ही कॉलेज से बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी और गांव के ही एक लड़के से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था।

उस दिन सुबह के वक्त जब छात्रा कॉलेज जाने के लिए तैयार हुई तो उसके पिता नारायण राम ने उसे कॉलेज जाने से रोक दिया। पुलिस के मुताबिक पिता को शक था कि कॉलेज जाने की आड़ में उसकी बेटी अपने प्रेमी से मिलती थी।
विज्ञापन

खुद पुलिस बुलाया और सरेंडर कर दिया

Rajasthan man kills daughter for ‘honour’

छात्रा ने जब अपने पिता का कहना नहीं माना तो पिता ने पहले उसे थप्पड़ मारा फिर उसका गला घोंट दिया। आरोपी की पत्नी और बेटे ने बीच बचाव किया लेकिन इस हमले में युवती की जान चली गई।

पुलिस की मानें तो बेटी की हत्या के बाद आरोपी ने पुलिस बुलाया। उसने पुलिस को मौका-ए-वारदात पर पहुंचने के लिए पता बताया ताकि खुद को सरेंडर कर सके।

रायसिंह नगर थाने के पुलिस अधिकारी अरविंद विश्नोई ने बताया कि आरोपी कई दिनों तक प्यार से अपनी बेटी को प्रेमी से किनारा करने के लिए समझाता रहा लेकिन बेटी लगातार प्रेमी से मिलती रही। मसलन, उसने बेटी की हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed