{"_id":"0ae9f0120848ba839ff4dd718a46cfc7","slug":"rajasthan-judge-s-daughter-freed-by-supreme-court-to-marry","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट ने हाईकोर्ट के जज की बेटी को शादी के लिए रिहा किया","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
कोर्ट ने हाईकोर्ट के जज की बेटी को शादी के लिए रिहा किया
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 16 Dec 2013 05:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने जयपुर पुलिस को आदेश दिया है कि वह राजस्थान हाईकोर्ट के जज की बेटी को उसके ब्वॉयफ्रेंड के पास जाने में मदद करें। जज ने अपनी बेटी को इस डर से घर में बंद कर लिया है कि वह उस लड़के से शादी ना कर ले।
विज्ञापन
सिद्धार्थ मुखर्जी नाम के इस लड़के ने राजस्थान हाईकोर्ट के जज आरएस राठौड़ पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी बेटी, सुप्रिया राठौड़ को घर में बंद कर रखा है। उन्होंने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि मेरी जाति अलग होने के कारण, उनको डर है कि कहीं उनकी बेटी मुझसे शादी ना कर ले।
विज्ञापन
आज सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के दौरान सुप्रिया कोर्ट में जयपुर पुलिस के साथ मौजूद थी। सुप्रिया ने कोर्ट में कहा कि मुझे अपने अभिभावकों के खिलाफ कुछ नहीं कहना है लेकिन मैं सिद्धार्थ मुखर्जी के साथ शादी करना चाहती हूं। उसी समय सुप्रीम कोर्ट के जजों ने जयपुर पुलिस को आदेश दिया कि वह लड़की को अपनी कैद से रिहा करें और अपनी मर्जी से उसे जहां इच्छा हो जाने दें।
विज्ञापन