फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   railway officers allegdely raped woman for her husband job

रेलवे में नौकरी के लिए कराया बीवी का रेप

Wed, 09 Oct 2013 02:01 PM IST
अमर उजाला, बरेली
अमर उजाला, बरेली Updated Wed, 09 Oct 2013 02:01 PM IST
विज्ञापन
railway officers allegdely raped woman for her husband job

एक युवती का कहना है कि सरकारी नौकरी पाने के लिए उसके पति ने उसे दो रेलवे अफसरों के साथ एक कमरे बंद कर दिया। दोनों ने रातभर उससे रेप किया।

विज्ञापन


इतना ही नहीं, वह बाद में भी उस पर उन अधिकारियों से सेक्स के लिए दबाव बनाता रहा। युवती ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला उत्तर प्रदेश के बरेली जिले का है।
विज्ञापन


प्रेम विवाह
मूल रूप से रिठौरा इलाके की रहने वाली 23 वर्षीय ममता (परिवर्तित नाम) की तहरीर के मुताबिक उसके पड़ोस में ही मोबाइल टावर पर अलीगंज के गैनी गांव का प्रमोद उर्फ बबलू काम करता था। वह उसके घर भी आता-जाता था। अक्सर वह उससे प्यार का इजहार करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह उसके झांसे में आ गई और अपनी मां को बगैर बताए ही उसके साथ उसके गांव चली गई। बबलू ने उसे बतौर पत्नी अपने घर में तो रख लिया, लेकिन उससे शादी नहीं की। उसने काफी जिद की तो 25 जून, 2012 को वह उसे बरेली ले गया, जहां कचहरी में कुछ कागजों पर उसके हस्ताक्षर और अंगूठा लगवाकर उसे बताया कि उनकी कोर्ट मैरिज हो गई है।

उसने बबलू पर यकीन कर उसके साथ पत्नी की तरह रहना शुरू कर दिया।

नौकरी के लिए सौदा
ममता ने बताया कि कुछ समय पहले बबलू पर उसके बड़े भाई नेत्रपाल और चमनलाल ने रेलवे में नौकरी हासिल करने के लिए अपने बहनोई अमर सिंह से संपर्क करने का दबाव डाला। बाद में तीनों ने उसे रेलवे के दो अफसरों के बारे में भी बताया। उसे सलाह दी कि वह अगर अपनी पत्नी से उन्हें खुश करा दे तो उसे नौकरी मिल सकती है।


युवती का आरोप है कि बबलू ने इस बारे में उससे बात की तो उसने साफ इनकार कर दिया। लेकिन दो अक्तूबर को दो लोग उसके घर पहुंचे, जिन्हें बबलू ने रेलवे का अधिकारी बताया। इसके बाद उसने जबरन उन दोनों अधिकारियों के साथ उसे कमरे में बंद कर दिया।

उन्होंने उसके साथ दुराचार किया। इस घटना के बाद भी बबलू उस पर उन अधिकारियों से संबंध बनाने का दबाव बनाता रहा लेकिन मौका मिलते ही वह गैनी से भागकर अपनी मां के पास आ गई।

पुलिस ने उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed