फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   rahul gandhi narrow escape at igi airport

एयरपोर्ट पर बड़े हादसे का शिकार होने से बचे राहुल

Thu, 12 Dec 2013 08:22 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 12 Dec 2013 08:22 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi narrow escape at igi airport

रायबरेली से नई दिल्ली लौट रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़े हादसे का शिकार होते-होते बचे। उनका विमान ऐसे रनवे पर उतरनेवाला था जिस पर पहले से ही दूसरा विमान मौजूद था।

विज्ञापन


राहुल के विमान के लैंड करने से कुछ पल पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स ने ऐसा करने से मना किया और वापसी के लिए उड़ान भरने को कहा। कंट्रोलर्स ने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो विमान रनवे पर मौजूद दूसरे विमान से टकरा जाएगा।
विज्ञापन


जैसे ही यह सूचना मिली, राहुल के विमान के पायलट ने फुर्ती दिखाई और रनवे पर उतरने की तैयारी कर चुके विमान को फिर से उड़ाने में कामयाबी हासिल की।

पढ़ें, फिर सामने आई आडवाणी और मोदी की कशमकश
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में सूत्र का कहना है कि राहुल गांधी रायबरेली से दिल्ली लौट रहे थे। एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने उनके विमान को लैंड करने की इजाजत दे दी। राहुल के विमान से ठीक पहले एक और विमान इसी रनवे पर उतरा था। एयर ट्रैफिक कंट्रोल का अनुमान था कि राहुल के विमान के लैंड करने से पहले दूसरा विमान वहां से जा चुका होगा। लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

राहुल का विमान रनवे को जब छूने वाला था तब तक दूसरा विमान उसी रनवे पर अभी भी धीरे-धीरे चल रहा था। यह देखकर एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने राहुल के विमान के पायलट को सावधान किया और एक बड़ा हादसा टल गया।

इसे गंभीर मामला मानते हुए सिविल एविएशन डिपार्टमेंट ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed