{"_id":"b6bc3ef1f75aea636ea7721924486fd7","slug":"ragging-in-allahabad-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैगिंग का जिन्न: रातभर डांस करने को मजबूर छात्राएं","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
रैगिंग का जिन्न: रातभर डांस करने को मजबूर छात्राएं
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Tue, 08 Mar 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभनगरी इलाहाबाद में एकबार फिर रैगिंग का जिन्न बोतल से बाहर आ गया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रा के साथ रैगिंग की गई। महिला हॉस्टल में रहने वाली स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा ने कुलपति से इसकी शिकायत की है। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
छात्रा को महिला हॉस्टल परिसर के प्रियदर्शनी छात्रावास में कुछ दिन पहले ही कब्जा दिलाया गया है। छात्रा ने कुलपति से लिखित शिकायत की है कि उसे बेवजह परेशान किया जाता है। वरिष्ठ छात्राएं उसे रात में भी डांस करने के लिए मजबूर करती हैं।
विज्ञापन
छात्रा ने कई अन्य आरोप भी लगाए हैं। हॉस्टल में वार्षिक कार्यक्रम प्रस्तावित है। छात्रा को उसके मद्देनजर भी परेशान किया जाता है। विश्वविद्यालय में रैगिंग की शिकायतें विगत वर्षों में भी मिलती रहीं हैं।
विज्ञापन
रैगिंग के एक मामले में चार साल पहले एएन झा हॉस्टल के 10 छात्रों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई थी। ऐसे में एक छात्रा के साथ रैगिंग की शिकायत के बाद विश्वविद्यालय में हड़कंप मचा हुआ है।
डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर हर्ष कुमार ने बताया कि कुलपति से छात्रा ने शिकायत की है। वार्डेन और अधीक्षक से जानकारी मांगी गई है। जांच भी शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।