फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Purvanchal getting ready in the new line of shooters

पूर्वांचल में तैयार हो रही है शूटरों की नई फौज

Fri, 04 Jul 2014 03:27 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो /अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 04 Jul 2014 03:27 PM IST
विज्ञापन
Purvanchal getting ready in the new line of shooters

पूर्वांचल में लगभग दस साल बाद शूटरों की नई फौज तैयार हो रही है। ये शूटर बड़े माफिया गिरोहों के लिए सुपारी लेकर हत्या और लूट जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों की मानें तो पूर्वांचल के शूटर कानपुर, दिल्ली, मुंबई से लेकर नेपाल और अरब देशों तक में अपनी धाक जमा रहे हैं। हालिया दिनों में बढ़ती वारदातों को देखते हुए स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और क्राइम ब्रांच को एलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन


जरायम की दुनिया में पूर्वांचल के गोरखपुर, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर और देवरिया आदि जिलों के शूटरों की खासी पहचान है। पहले भी यहां के शूटरों ने महानगरों में ही नहीं बल्कि विदेशों तक में सुपारी लेकर हत्याएं की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस साल की शांति के बाद सामने आए कई नाम

Purvanchal getting ready in the new line of shooters

मुंबई के जेजे अस्पताल में हत्या कराने के लिए दाऊद इब्राहिम ने पूर्वांचल के ही दो शूटरों को सुपारी दी थी। यहीं नहीं, फिल्म अभिनेत्री मनीषा कोइराला के सेक्रेटरी की हत्या चंदौली, गाजीपुर और वाराणसी के शूटरों ने की थी।

दस साल की शांति के बाद इधर फिर मुंबई, दिल्ली, कानपुर, कोलकाता, नेपाल में हुई कई वारदातों में यहां के शूटरों का नाम सामने आए हैं।

खुफिया एजेंसियों के अनुसार वाराणसी के 50 हजार के इनामी तीन बदमाश नेपाल में ठिकाना बनाए हुए हैं, जबकि बलिया के दो लाख के इनामी बदमाश के नाम बदलकर विदेश में शरण लेने की चर्चा है।

पुलिस ने बनाई शूटरों की सूची

Purvanchal getting ready in the new line of shooters

मुंबई के सराफा तस्कर के संरक्षण में पूर्वांचल का एक शातिर बदमाश अपना नाम बदलकर अरब देश में हत्या की वारदात को अंजाम दे चुका है। इस समय वह पूर्वांचल की जेल में है।

यहीं नहीं, जेल में बंद लल्लापुरा का अल्ताफ कोलकाता स्थित अमेरिकन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमले का आरोपी है, जबकि वाराणसी के सेंट्रल जेल में बंद एक माफिया बैंकाक में वारदात कर चुका है।

हालिया दिनों में पूर्वांचल के एक बदमाश की दिल्ली के एक कारोबारी की हत्या की सुपारी लेने की बात सर्विलांस पर सुनी गई थी। पुलिस ने बनाई शूटरों की सूची पुलिस ने पूर्वांचल के वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर, चंदौली, मिर्जापुर, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बस्ती, संत कबीरनगर, महाराजगंज, मऊ आदि जिलों के नए शूटरों की सूची तैयार की है।

सामने आया माफिया शूटर गठजोड़

Purvanchal getting ready in the new line of shooters

इसमें रोहित उर्फ सनी सिंह, हनी सिंह, राजेश चौधरी, सुरेश कुमार सिंह, गौरव सिंह, जावेद खान, अताउर रहमान, शहाबुद्दीन, मनीष सिंह, रमेश सिंह काका, इंद्रदेव सिंह बीकेडी, विश्वास शर्मा उर्फ नेपाली, नामवर यादव, मोहम्मद शमीम, साकिब, अजीम, कौशल चौबे, वीरेंद्र जायसवाल, सोनू सिंह, अमित जायसवाल, अभिनव जायसवाल सरीखे करीब दो सौ बदमाश शामिल हैं।

इसके अलावा संप्रेक्षण गृह में 16 ऐसे किशोर बंद हैं जो हत्या की कई वारदातों में शामिल रहे हैं।

कई वारदातों के खुलासे में नए शूटरों और माफिया गिरोहों का गठजोड़ सामने आया है। ये बदमाश अगर पकड़े भी जाते हैं तो जेल में माफिया उन्हें कई तरह की सुविधाएं मुहैया कराते हैं। जमानत कराने के बाद उनकी आर्थिक मदद भी की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed