फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   pupil, six, suspended after taking seven-inch STEAK KNIFE into East Sussex school

टीचर का सिर काटने 6 साल का बच्चा चाकू लेकर पहुंचा स्कूल

Sat, 18 Jul 2015 09:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 18 Jul 2015 09:20 PM IST
विज्ञापन
pupil, six, suspended after taking seven-inch STEAK KNIFE into East Sussex school

देश और दुनिया के लोगों में अपराध की प्रवृत्ति किस कदर बढ़ती जा रहा है इसका एक नमूना सामने आया है। ब्रिटेन के सनसेक्स इलाके के हैंगेल्टन इनफैंट एंड जूनियर स्कूल में महज छह साल का बच्चा अपने टीचर का कत्ल करने के लिए चाकू लेकर पहुंचा।

विज्ञापन


इतना ही नहीं चाकू के साथ स्कूल में पहुंचने के बाद क्लास में जब टीचर आई तो बच्चा चाकू निकालकर खड़ा हो गया और उसका गला काटने धमकी देने लगा। बच्चे के इस व्यवहार के लिए उसे स्कूल से निकाल दिया गया है और काउंसलर की मदद से बच्चे को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


डेलीमेल के अनुसार, बच्चे के माता पिता ने बच्चे के इस व्यवहार पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए स्कूल को बताया है कि उनका बच्चा चाकू लेकर स्कूल क्यों पहुंचा था। उन्होंने कहा अगर मामले पर सुलह नहीं की गई तो वे अगले सत्र से अपनी बच्ची को दूसरे स्कूल में भेजेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली कक्षा का छात्र लाया था दो चाकू

pupil, six, suspended after taking seven-inch STEAK KNIFE into East Sussex school

शि‌क्षिका ने बताया कि इसी क्लास में उसकी बेटी भी है जिसने लड़के को दो चाकू लिए हुए देखा ‌था। लड़का क्लास में अपने साथ एक चम्मच और दो चाकू लेकर पहुंचा था। एक चाकू प्लेन था जबकि दूसरा दांतेदार था।

टीचर ने कहा इस छोटे से बच्चे ने उसका सिर काटने की धमकी दी है जो बिल्कूल गलत है। बच्चे के माता पिता के रिक्वेस्ट करने के बाद भी बच्चे को सितंबर तक के लिए क्लास में न आने के लिए कहा है। स्कूल प्रबंधन ने कहा है कि स्कूल के अनुशासन नियमों के मुताबिक छात्र अब सितंबर से ही स्कूल में दोबारा आ सकता है।

आरोपी बच्चा पहली क्लास का छात्र ‌था। स्‍कूल ने कहा है कि उन्हें इस छात्र के भविष्य से ज्यादा बाकी छात्रों के सुरक्षा की चिंता है। वहीं कुछ अभिभावकों ने स्कूल में अपने बच्चे भेजने से यह कहते हुए मना कर‌ दिया है कि जब तक स्कूल उन्हें यह नहीं बताएगा कि सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम हैं तब तक वे अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed