फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Punjab sinking in Pak drugs worth Rs 7500 crore per year

'पाकिस्तान है ढाई लाख आबादी के नशे का जरिया'

Fri, 15 Jan 2016 01:46 PM IST
Updated Fri, 15 Jan 2016 01:46 PM IST
विज्ञापन
Punjab sinking in Pak drugs worth Rs 7500 crore per year

पठान कोट आतंकी वारदात के पोस्टमॉर्टम से सिलसिलेवार सनीखेज बातें सामने आ रही हैं। ताजा खुलासा नशे के अवैध कारोबार का है जिसकी जद में सबसे ज्यादा पंजाब के युवा है और जो सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। सूबे में करोड़ों की नशे की तस्करी के तार सीधे पाकिस्तान से जुड़े हैं। ये हम नहीं, देश के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज एम्स की रिपोर्ट के आंकड़े बयां कर रहे हैं।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक आतंकी वारदात से हुए ड्रग नशे की तस्करी के रहस्योदघाटन के बाद जारी एम्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि पंजाब में हर साल पाकिस्तान से साढ़े सात हजार करोड़ की कीमत के नशे के उत्पाद खपाए जाते रहे हैं। नशे के उत्पादों में सबसे ज्यादा मात्रा हेरोइन की रही। करीब साढ़े छह हजार करोड़ की कीमत की हीरोइन पाकिस्तान से पंजाब लाई जाती रही है।
विज्ञापन


इस खुलासे की सबसे चौंकाने वाली बात ये भी है कि हेरोइन तस्करी को अंजाम देने वाले ज्यादातर तस्करों को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई सहायता करती रही है। हैरान करने वाली बात ये भी है कि नशे की तस्करी के इस नेटवर्क को ही हाल ही में पठानकोट एयरबेस आंतकी हमले अंजाम देने का जिम्मदार माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूबे में तैयार हो रही है नशेड़ी सेना!

Punjab sinking in Pak drugs worth Rs 7500 crore per year

सुरक्षा एंजेसियां अब तक बताती रही है कि पाकिस्तान की हेरोइन को पंजाब में इस्तेमाल नहीं की गई बल्कि राजधानी दिल्ली समेत देश के दूसरे बड़े शहरों में इसकी सप्लाई की जाती रही है।

लेकिन एम्स के नेशनल ड्रग डिपेंडेंस ट्रीटमेंट सेंटर की रिपोर्ट में बताया गया है कि पंजाब की पौने तीन करोड़ की आबादी में करीब ढाई लाख लोग नशा करते हैं। जिनमें करीब सवा लाख लोग तस्करी की हेरोइन के नशे पर निर्भर हैं।

पहले की अध्ययनों में भी ये जिक्र किया गया है कि पूरी दुनिया के मुकाबले औसतन पंजाब में नशे पर चार गुना ज्यादा निर्भरता है।

रिपोर्ट के मुताबिक भारत में नशा तस्कर केवल जिहादी की नहीं भेज रहे हैं, बल्कि पंजाब में हेरोइन के नशेड़ी सेना बना रहे हैं।

एम्स के सर्वे के अनुसार पंजाब से रोजाना करीब 20 करोड़ रुपए नशे पर खर्च किए जा रहे हैं। एक अनुमान के अनुसार एक आदमी हर रोज 1 हजार 4 सौ रुपए की हेरोइन का नशा कर लेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed