फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   punjab police busted human trafficking gang

कुंआरी युवती ने बच्चे को जन्म दिया, दाई ने बेच दिया

Tue, 07 Jan 2014 12:53 PM IST
अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 07 Jan 2014 12:53 PM IST
विज्ञापन
punjab police busted human trafficking gang

गांव की एक कुंआरी युवती ने एक बच्चे को जन्म दिया। लेकिन घरवालों ने लोक-लाज की डर से उस बच्चे को दाई को सौंप दिया। वह उसका पालन-पोषण करने लगी।

विज्ञापन


इसी बीच अवैध तरीके से धन कमाने की चाह उसके मन में पैदा हो गई। उसने बच्चे को एक बच्चा गिरोह के महिला सदस्य को बेच दिया। पंजाब पुलिस ने उस गिरोह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


यह मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले का है।

पुलिस के अनुसार, रविवार को मीरापुर के मुश्तर्क मुहल्ला से जिस सलमा नामक महिला को पंजाब पुलिस ने पकड़ा था। वह मुहल्ले तथा देहात क्षेत्र में प्राइवेट दाई का काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव की अविवाहित युवती ने करीब डेढ़ माह पूर्व सलमा से प्रसव कराया था। प्रसव के बाद लोक-लाज के कारण उसके परिजन बच्चे को रखना नहीं चाहते थे। सलमा ने बच्चे को अपने घर पर रखकर उसका पालन-पोषण शुरू कर दिया।

इसी दौरान कसबे की दूसरी महिला साजो उर्फ शहंशाह ने सलमा से संपर्क किया तथा निर्धारित रकम देकर बच्चे को शहंशाह से लेकर चली गई। वह बच्चे को लेकर हरिद्वार, देहरादून होते हुए पटियाला चली गई।

इसी दौरान पटियाला पुलिस ने बच्चा पकड़ कर सर्विलांस के माध्यम से गिरोह में शामिल सभी आरोपियों को धर दबोचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed