फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Rape allegations on BJP Leader; Allegedly raped Air hostess for 22 years

भाजपा नेता ने एयरहोस्टेस से 22 साल तक किया दुष्कर्म!

Thu, 18 Dec 2014 11:47 AM IST
Updated Thu, 18 Dec 2014 11:47 AM IST
विज्ञापन
Rape allegations on BJP Leader; Allegedly raped Air hostess for 22 years

पंजाब के 52 वर्षीय भाजपा नेता स्वर्ण सलारिया पर एक एयरहोस्टेस ने 22 साल तक रेप करने का आरोप लगाया है। यह केस मुंबई के वकोला पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। 55 साल की एयरहोस्टेस 1980 से 2013 तक सलारिया के साथ लिव इन में रहती थी।

विज्ञापन


एयरहोस्टेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता पिछले 22 सालों से शादी का झांसा देकर उससे रेप करता रहा। जब भी शादी की बात होती तो वह कोई न कोई बहाना बना देता था। जब महिला को यह पता चला कि सलारिया शादीशुदा हैं तो उन्होंने सलारिया का विरोध भी किया।
विज्ञापन


महिला का यह भी आरोप है कि विरोध करने पर सलारिया ने उन्हें बुरी तरह से पीटा और बंदूक की नोंक पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस मारपीट से उनके पैर में फ्रैक्चर भी हो गया था, जिसका इलाज लीलावती अस्पताल में कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

'फ्लाइट में हुई मुलाकात, बनाए शारीरिक संबंध'

Rape allegations on BJP Leader; Allegedly raped Air hostess for 22 years

एचटी के अनुसार, पीड़िता 1980 के आसपास मुंबई आई थी और यहां उसने एयरलाइन ज्वाइन की। उसी दौरान एक एक बार दुबई की फ्लाइट में उसकी मुलाकात आरोपी भाजपा नेता से हुई। कुछ समय बाद ही दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी और अक्सर मिलने लगे।

इस दौरान आरोपी ने उससे शादी का वादा किया जिसके बाद उनके बीच शारीरिक संबंध भी बने। कुछ दिनों बाद उसने एक किराये कार घर भी उसे दिला दिया। यही नहीं, पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी के साथ मिलकर उसने एक फ्लैट भी खरीदा था जिसमें दोनों ने आधा-आधा पैसा लगाया था।

महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी भाजपा नेता ने उसे धमकी देते हुए शादी करने से मना कर दिया। उसने क‌हा ‌कि वह निचली जाति की है इसलिए उसके साथ शादी नहीं कर सकता।

भाजपा नेता की इस हरकत के बाद पीड़िता ने पुलिस से संपर्क किया और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने रेप, धोखाधड़ी और आपराधिक प्रवृत्ति रखने के मामले में केस दर्ज कर लिया है।

भाजपा नेता ने दी सफाई

Rape allegations on BJP Leader; Allegedly raped Air hostess for 22 years

वहीं, जब इस मामले में भाजपा नेता सलारिया से बातचीत की गई तो उन्होंने कुछ और ही कहानी सुनाई। भाजपा नेता का कहना है कि महिला, मुंबई के सांता क्रूज ईस्ट स्थित उनके फ्लैट में रहती है और वह उसे खाली नहीं करना चाहती इसलिए ऐसे आरोप लगा रही है।

भाजपा नेता ने कहा कि महिला उनकी छवि खराब करके करोड़ों की सं‌पत्ति हड़पना चाहती है। इसलिए ऐसे आरोप लगा रही है। फिलहाल जम्मू-‌कश्मीर में चुनाव प्रचार कर रहे भाजपा नेता ने कहा' "यह उन्हें बदनाम करने की साजिश है। मैंने मुंबई पुलिस से बात की है और जल्द ही वहां पहुंच जाऊंगा।"

मुंबई के वकोली डिविजन के एसीपी जेड. घराल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी सारे तथ्यों की जांच की जा रही है। भाजपा नेता को क्रूरता अधिनियत के तहत भी आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed