फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Punishment instead of love

पढ़ें, प्यार की ये दो सनसनीखेज कहानियां

Thu, 22 May 2014 12:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 22 May 2014 12:54 PM IST
विज्ञापन
Punishment instead of love

ये दो कहानी है, जिसमें एक तरफ लड़की वालों ने लड़के को पकड़कर जिंदा जला दिया वहीं, दूसरी तरफ ऑनर किलिंग में एक युवती का हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


पहली घटना यूपी के खीरी की है। थाना हैदराबाद क्षेत्र के गांव अहमदनगर निवासी आरस बिरादरी का 20 वर्षीय राजू अपने गांव के पासी बिरादरी की बीए थर्ड इयर में पढ़ रही एक युवती को दो महीने पहले भगा ले गया था।
विज्ञापन


बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। आरोप है कि मंगलवार को दिनदहाड़े गांव के रास्ते पर राजू को जिंदा जला दिया गया। युवक के घरवाले गांव युवती के परिवार वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग के चलते युवक को जिंदा जलाया

Punishment instead of love

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। इस बीच युवती पक्ष के लोग फरार बताए जा रहे हैं। हैरत की बात यह है कि दिल दहला देने वाली इस घटना की जानकारी देर शाम तक एसपी एसके सिंह को नहीं थी। उन्होंने कहा कि वह सीओ को मौके पर भेज रहे हैं।

गांव निवासी राकेश मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनका गांव के बाहर पश्चिम में मकान है। राजू उनका बेटा था। मृतक के बड़े भाई अनुपम ने बताया कि राजू का एक युवती से कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लगभग दो माह पूर्व दोनों घर से चले गए थे। कुछ दिन बाद दोनों लौट आए।

इसके बाद गांव के एक व्यक्ति ने थाने ले जाकर दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया था लेकिन युवती के घर वाले आए दिन उसके भाई को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे राजू घर से खेत की ओर जा रहा था, उसी समय नाले के पास पहले से घात लगाए बैठे पांच लोगों ने राजू को पकड़ लिया और मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दिया।

दूसरी जाति में किया था प्रेम विवाह

Punishment instead of love

जू के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के तमाम लोग एकत्र हो गए। घटनास्थल पर पहुंचे अनुपम ने राजू को बचाने का प्रयास किया, जिसमें उसके कपड़े भी जल गए। इसके बाद आनन-फानन में उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद राजू की मौत हो गई।

दूसरी घटना पीलीभीत की है। यहां एक दूसरे समुदाय के युवक के साथ प्रेम विवाह करने वाली गांव चिड़ियादाह निवासी 22 वर्षीय तबस्सुम बी का शव शहर से सटे गांव गौहनियां में नाले में बरामद हुआ है।

तबस्सुम बी के पति जय प्रकाश ने सोमवार देर शाम सुनगढ़ी थाने में मृतका के भाई महफूज समेत छह लोगों के खिलाफ पत्नी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना को ऑनर किलिंग से जोड़कर देखा जा रहा है। उधर, पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने के बजाय पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

15 अप्रैल को की थी शादी, 25 मई को अपहरण

Punishment instead of love

पुलिस के अनुसार 15 अप्रैल को ग्राम चिड़ियादाह निवासी तबस्सुम बी थाना जहानाबाद के गांव गौनेरीदान निवासी जयप्रकाश के साथ चली गई थी। उसने मंदिर में विवाह करने के बाद हाईकोर्ट से सुरक्षा आदेश लिया था, जिसे एसपी और थाना जहानाबाद पुलिस को भी उपलब्ध कराया गया।

इस बीच 25 अप्रैल को पीलीभीत आते समय थाना हाफिजगंज (बरेली) के लखेड़ा के पास से तबस्सुम बी का अपहरण हो गया। जयप्रकाश ने हाईकोर्ट का आदेश दिखाते हुए थाना हाफिजगंज में अपहरण की तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

डीआईजी के आदेश पर 19 मई सोमवार की देर शाम थाना सुनगढ़ी पुलिस ने उसकी पत्नी के भाई महफूज, अब्दुल, मजीद, मुस्तकीम, अयूब और बरखेड़ा निवासी इरशाद के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की थी।

ऑनर किलिंग में गला दबाकर हत्या

Punishment instead of love

मंगलवार की सुबह साढ़े पांच बजे जयप्रकाश ने सीओ सिटी सुबेग सिंह सिद्धू को मोबाइल पर बताया कि महफूज ने उसे फोन कर पत्नी तबस्सुम बी की हत्या कर शव गौहनियां में फेंकने की सूचना दी है।

दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे लाश गौहनियां गांव से 50 मीटर दूर नाले में पड़ी देखी गई। सूचना पर एसपी और एएसपी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, तबस्सुम बी की हत्या गला दबाकर की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed